Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में फर्जी डोमिसाइल बना कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार

    By Saurabh SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:06 PM (IST)

    आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ अब तक क ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में फर्जी नौकरी गिरोह के तीन और सदस्य दबोचे गए, 12 गिरफ्तारियां।

    आजमगढ़ में फर्जी नौकरी गिरोह के तीन और सदस्य दबोचे गए, 12 गिरफ्तारियां।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में फर्जी नौकरी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।

    2. अब तक कुल 12 आरोपी पकड़े गए, सरगना फरार।

    3. फर्जी दस्तावेज, मोहरें, कार सहित सामग्री बरामद।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रानी की सराय पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में पुल‍िस लगातार कार्रवाई कर रही है।  

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, मोहरें, सरकारी प्रपत्र, मोबाइल फोन, ब्रेजा कार समेत अन्य सामग्री बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रविवार देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित कोटिला कट के पास से बिहार के मधुबनी निवासी लालू उर्फ राकेश कुमार तथा बलिया के रसड़ा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया।

    गिरोह अबतक 100 से अधिक लोगों के साथ करोड़ो की ठगी कर चुका है।, तलाशी में चार मोबाइल फोन, 11 मोहर, इंकपैड, दो पुलिस सत्यापन प्रपत्र, प्रमाणित पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, आधार व पैन कार्ड की प्रतियां, जन्म प्रमाणपत्र की प्रति, नागालैंड सरकार के पांच प्रपत्र, रेलवे पहचान पत्र, एक ब्रेजा कार तथा 5,360 रुपये नकद बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस के अभी तक गिरोह के सरगना विद्यासागर को दबोच नहीं सकी है, उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।