यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विश्व हिंदू महासंघ के नेता को मिली धमकी, PM-CM के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे को लारेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। माना ज ...और पढ़ें

HighLights
- पीएम और सीएम को भी अपशब्द कहने का लगाया आरोप
- मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी
संवाद सहयोगी, जागरण, मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया सोफीगंज गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे को लारेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। माना जा रहा है कि यह साइबर गैंग से जुड़ा मामला है।
आरोप है कि धमकी देने वाले ने पीएम और सीएम के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे पेशे से अधिवक्ता भी हैं। आरोप है कि उनके मोबाइल पर दो नवंबर को राहुल नामक व्यक्ति का फोन आया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत पर मेंहनगर पर थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। उसी रात को पुन: फोन करने वालों ने अपने आप को लारेंस विश्नोई का आदमी बताते हुए मुकदमा वापस लेने को कहा। पीड़ित विष्णुकांत चौबे ने इस मामले में एसपी से हस्तक्षेप करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस धमकी से उनके स्वजन डरे-सहमे हुए हैं।

प्रथम दृष्ट्या यह मामला साइबर अपराधियों से जुड़ा प्रतीत होता है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। कुछ विशिष्टजनों को अपशब्द कहने की भी बात सामने आई है। जल्द ही आरोपित शिकंजे में होंगे। - हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक।
खबरें और भी
कच्छा-बनियान गिरोह ने सास-बहू समेत पांच को घायल कर की लूटपाट
आजमगढ़ : सिधारी थानाक्षेत्र के शाहगढ़ में शनिवार की रात कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने एक घर में घुसकर सास-बहू समेत पांच लोगों को घायल कर लाखों की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व थाना प्रभारी जांच-पड़ताल में जुट गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल भांजे इंद्रेश की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इंद्रेश ने दिए तहरीर में पुलिस को बताया कि शाहगढ़ गांव निवासी उमेश गौड़ दुबई में किसी निजी कंपनी में कार्य करता है। उमेश ने आबादी से करीब तीन सौ मीटर दूर नया मकान बनवाया है। पूरा परिवार इसी मकान में रहता है।
उमेश के विदेश जाने के बाद घर में 65 वर्षीय मां प्रभावती देवी, 32 वर्षीय पत्नी सुधा देवी, सात वर्षीय लड़का, पांच वर्षीय लड़की और 25 वर्षीय भांजा इंद्रेश गौड़ रहते हैं। शनिवार देर रात करीब दो बजे घर के पीछे चैनल गेट का ताला तोड़ चार से पांच की संख्या में लोहे की राड और बेंत की लाठियों से लैस नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। सभी अपराधियों ने कच्छा और बनियान पहना हुआ था और पहचान छिपाने के लिए गमछा से मुंह बांधे हुए थे।