Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, पर‍िवार में मचा कोहराम

    Updated: Fri, 23 May 2025 04:54 PM (IST)

    आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला गांव में एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक आसिफ शेख मानसिक रूप से अस्वस्थ था ...और पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्वीर
    संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्वीर

    HighLights

    1. युवक की गोली लगने से संदिग्ध मौत
    2. पुलिस और फारेंसिक टीम जांच में
    3. आत्महत्या का मामला मान रही पुलिस

    संवाद सूत्र, बिलरियागंज (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघैला (भगतपुर) में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम जांच-पड़ताल में जुटी रही। हालांकि इस मामले में पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आत्महत्या की बात कही गई है, लेकिन मौके पर मिले असलहे को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

    बघैला (भगतपुर) गांव निवासी 33 वर्षीय आसिफ शेख उर्फ नौशाद घर पर ही रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इससे बड़े शेष तीन भाइयों की शादी हो चुकी है जो कि रोजी-रोटी के सिलसिले में अन्य प्रदेश में अपनी-अपनी पत्नियों के साथ रहते हैं।

    घर पर यह अपने छोटे भाई और पिता आजम शेख के साथ रहते थे। दुबई में भाई की मौत वह कुछ समय पूर्व ही आसिफ की सड़क हादसे में घायल हो जाने के दौरान दिमाग में गहरी चोट लग गई थी। तब से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वर्ष 2024 में जनवरी में बड़े भाई दुबई कमाने के लिए गए थे उनकी भी वही किसी कारण वश मौत हो गई। भाई की मौत की खबर सुनते ही आसिफ की पहले से ज्यादा दिमागी हालत और बिगड़ गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है प्रतिदिन की तरह पिता आजम शेख घर से कुछ दूर स्थित खेत में बने ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए। सुबह घर लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है किसी तरह से दरवाजा खोला तो आसिफ के माथे पर गोली लगी थी और वह तख्त पर मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा रहा। चीख-पुकार मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों के मुताबिक, वह कई बाई ग्रामीणों से आत्महत्या करने की चर्चा भी कर चुका था। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है इस बात पर परिवार के साथ-साथ पुलिस भी चुप्पी साधे हुए है। बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी