यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवक ने आई 'लव पाकिस्तान' पोस्ट किया, गिरफ्तारी होते ही लगाए मुर्दाबाद के नारे
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच रेहान ने पहले आई लव पाकिस्तान पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हिंदू संगठनों को जब इसका ...और पढ़ें

HighLights
- गिरफ्तारी के बाद बदला सुर, पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने लगा आरोपित रेहान
- हिंदू सगठनों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
- मुबारकपुर के गोछा गांव का रहने वाला है आरोपित
संवाद सहयोगी, बलरामपुर (आजमगढ़)। आतंकवाद के विरुद्ध जहां देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर में देश के वीर सैनिकों का लोग हौसला बढ़ाते हुए उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं वहीं गोछा गांव निवासी रेहान ने आई लव पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू संगठनों की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सोमवार की रात आरोपित रेहान को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के अनुसार रेहान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से प्रेम दिखाते हुए सोशल मीडिया पर आई लव पाकिस्तान लिखकर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जब इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी सिटी के पास पहुंचे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए किए गए पोस्ट को पुलिस ने ट्रेस किया और घर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सुर बदलते हुए वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। रेहान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। हालांकि इसके पहले उसकी कोई क्राइम हिस्ट्री नहीं है। उसके इस करतूत से घर के लोग भी हैरान हैं।