विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगर तुम दोनों झगड़ा करोगे तो मैं पी लूंगी जहर', बच्चों को डराने के लिए मां ने कही यह बात- लेकिन फिर हो गया हादसा

Updated: Fri, 24 May 2024 08:19 PM (IST)

इतना कहकर उन्होंने कीटनाशक तरल गिलास में उड़ेलकर एक घूंट पी लिया। उन्हें ऐसा करता देख बच्चे सहमकर शांत हो गए कुछ ही देर में नसरीन की हालत बिगड़ने लगी। ...और पढ़ें

Badaun Crime : 'अगर तुम दोनों झगड़ा करोगे तो मैं पी लूंगी जहर
Badaun Crime : 'अगर तुम दोनों झगड़ा करोगे तो मैं पी लूंगी जहर

जासं, बदायूं : नसरीन के दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बात-बात पर झगड़ते रहे। इससे परेशान होकर नसरीन ने उन्हें डराना चाहा। वह कीटनाशक की शीशी उठाकर ले आईं, कहा कि यदि झगड़ते रहोगे तो मर जाऊंगी।

यह भी पढ़ें : दो साल की बच्ची को पेड़ की छांव में सुलाकर सिंचाई कर रहे थे माता-पिता, हो गया यह भयानक हादसा- किसी को नहीं हो रहा यकीन

इतना कहकर उन्होंने कीटनाशक तरल गिलास में उड़ेलकर एक घूंट पी लिया। उन्हें ऐसा करता देख बच्चे सहमकर शांत हो गए, कुछ ही देर में नसरीन की हालत बिगड़ने लगी। पति ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शाम को उनकी मृत्यु हो गई। नसरीन के पति रेहान कृषक हैं इसलिए छत के कमरे में कीटनाशक की शीशी रखी थी।