विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! इस बार मिलेगा मुफ़्त एलपीजी सिलिंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:43 PM (IST)

बदायूं में 3.85 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलिंडर मिलेगा। यह योजना दो चरणों में अक्टूबर ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. दो चरणों में बंटी योजना, अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च तक होगा वितरण

जागरण संवाददाता, बदायूं। दीपावली के अवसर पर सरकार ने जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। शासन के आदेश के तहत जिले के 3.85 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को निशुल्क गैस सिलिंडर का लाभ दो चरणों में मिलेगा।

आपूर्ति विभाग ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं, जिससे त्योहार के समय गरीब परिवारों के रसोई खर्च का बड़ा बोझ कम होगा और महिलाओं के चेहरों पर खुशी आएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बयाया की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को साल में चार बार मुफ्त सिलिंडर मिलता है। इसके साथ ही दीपावली और होली पर भी निशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराई जाती है।

इस वित्तीय वर्ष के तहत सरकार ने दो चरणों की समय सीमा तय की है। पहला चरण दीपावली के मद्देनजर अक्टूबर से दिसंबर के बीच संचालित होगा, जबकि दूसरा चरण होली के लिए जनवरी से मार्च तक रहेगा।

इस योजना का सुचारू रूप से लाभ पहुंचाने के लिए ब्लाक स्तर पर पात्रों की सूचियां तैयार कर ली गई हैं, जिन्हें संबंधित पूर्ति निरीक्षकों को सौंप दिया गया है। जिले में कुल साढ़े सात लाख गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से अकेले 3.85 लाख महिलाएं उज्ज्वला योजना के दायरे में आती हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों के बैंक खातों का आधार सीडिंग और बायोमेट्रिक ई केवाईसी होना अनिवार्य है।

सिलिंडर की बुकिंग के बाद, सब्सिडी की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पात्र महिलाओं के आधार संबद्ध बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। त्योहार से पहले इस घोषणा के सामने आने से ग्रामीण और शहरी इलाकों के गरीब परिवारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'सुजाता आखिरी सांस तक लड़ती रही, लेकिन कोई नहीं आया...' बदायूं में पति ने दुपट्टे से घोंटा गला, दहला देगी वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।