बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत: बेड के पास मिला शव, 10 साल पुरानी शादी में विवाद के बाद ससुराल वाले फरार
बदायूं के मीरा सराय में एक विवाहिता सुजाता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव बेड के पास ...और पढ़ें

एआई इमेज
जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के मीरा सराय इलाके में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव दूसरी मंजिल पर बेड के पास पड़ा मिला। मायके वाले ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
शहर के मुहल्ला ब्रह्मपुर निवासी 30 वर्षीय सुजाता की शादी करीब 10 साल पहले मीरा सराय निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था।
इसको लेकर महिला थाने में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार दोपहर सुजाता की मृत्यु की सूचना मिलीं। जब तक स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए।
सुजाता का शव बेड के नजदीक पड़ा मिला, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मायके वालों का आरोप है कि सुजाता की मारपीट कर हत्या की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।