विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उझानी में मेंथा व्यापारी के गोदाम पर SIB का बड़ा छापा: 2 घंटे चला सर्वे, खौफ में दुकानें बंद कर भागे अन्य कारोबारी

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:53 PM (IST)

बदायूं के उझानी में मेंथा व्यापारी मनोज गोयल के गोदाम पर एसआईबी टीम ने जीएसटी चोरी के संदेह में छापा ...और पढ़ें

मेंथा व्यापारी के घर के बाहर मौजूद जीएसटी टीम की कार

मेंथा व्यापारी के घर के बाहर मौजूद जीएसटी टीम की कार

HighLights

  1. कार्रवाई के डर से मेंथा व्यापारी दुकानें और घर बंद कर भागे

  2. पूर्व में कारोबारी की सहसवान रोड स्थित फैक्ट्री में लगी थी आग

संवाद सूत्र, उझानी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज रेलवे रोड निवासी मेंथा व्यापारी मनोज गोयल की कोठी के पीछे मिल कम्पाउंड स्थित मेंथा गोदाम पर बरेली की एसआइबी टीम ने छापेमारी की। एसआइबी डिप्टी कमिश्नर रोहित मालवीय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शाम सात बजे से लगभग दो घंटे तक मेंथा के स्टाक और दस्तावेजों की सघन जांच-पड़ताल की।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कई वर्षों से जीएसटी रिटर्न में आ रही गड़बड़ी और टैक्स चोरी की गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने खरीद-बिक्री के रिकार्ड और गोदाम में मौजूद स्टाक का गहनता से मिलान किया।

देर रात तक करीब दो घंटे तक चली इस लंबी प्रक्रिया में अधिकारियों ने कई संदिग्ध और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए बरेली मुख्यालय ले जाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों के अंतिम मूल्यांकन के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक राशि और आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। इस अचानक हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही उझानी के बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई के डर से स्टेशन रोड और आसपास के कई अन्य व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए, जबकि कुछ लोग घरों में ताला लगाकर चले गए। उल्लेखनीय है कि मनोज गोयल वही कारोबारी हैं, जिनकी सहसवान रोड स्थित फैक्ट्री में पूर्व में भीषण आग लग चुकी है।

छापे के बाद टीम बिना किसी से बात किए और जानकारी दिए बिना ही लौट गई। हालांकि मनोज गोयल के भाई नितीश गाेयल उर्फ गोपाल ने बताया कि एसआइबी टीम मैंथा गोदाम का सर्वे करने आई थी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बवाल: ट्रैक्टर धुलाई के मामूली विवाद में भिड़े दो भाजपा नेता, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 10 घायल