Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टेज पर दूल्हे की गलत हरकत देखकर भड़क गई दुल्हन: समझाते रहे लोग, लेकिन उठाया ऐसा कदम कि बैरंग लौट गई बरात

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 10:23 AM (IST)

    Badaun News दूल्हे की गलत हरकतों से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के व्यवहार से आक्रोशित दुल्हन ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी ...और पढ़ें

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. एक शादी में कार की डिमांड पर लड़के ने रिश्ता तोड़ा
    2. दुल्हन को समझाने पर भी नहीं बनी बात
    3. जयमाला के दौरान फोटो सेशन में की गलत हरकत

    संवाद सहयोगी , जागरण, बिल्सी (बदायूं)। नगर के एक बरात घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान दूल्हे की गलत हरकत देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी। आखिर दूल्हे को बरात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान लौटा दिया।

    दुल्हन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शादी संभल जिले में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार रात नगर के एक बरात घर में शादी समारोह हो रहा था। दूल्हा बरात लेकर आया था।

    दुल्हन पक्ष ने बरात का जोरदार स्वागत किया। द्वारचार की रस्म भी निभाई गई। दूल्हे को स्टेज पर ले जाया गया था। वहां पहले से तमाम रिश्तेदार इकट्ठे थे। दूसरी ओर बरात घर में खाना पीना चल रहा था। दोनों ओर से रिश्तेदार खाना खा रहे थे। उसी दौरान जयमाला का कार्यक्रम भी हो रहा था।

    दूल्हे की हरकत के बाद शादी का इनकार

    बताते हैं कि जयमाला कार्यक्रम के बाद फोटो ग्रॉफर और वीडियो बनाने वाला फोटो सेशन कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। कस्बा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार पहुंच गए। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में काफी बहसबाजी हो गई। गनीमत यह रही कि उनमें मारपीट नहीं हुई। 

    खबरें और भी

    मंगेतर ने मांगी कार, टूटा रिश्ता

    दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी से पहले मंगेतर को कार मांगना मंहगा पड़ा गया। लड़की पक्ष ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसने बेटी की शादी बरेली के भदपुरा निवासी राहुल के साथ तय की थी। शादी फरवरी में होनी थी। शादी तय करने के दौरान उन्होंने लड़के को एक लाख रुपये, 11 चांदी के सिक्के और पूरे परिवार को उपहार दिए थे। छह दिसंबर को गोदभराई की रस्म निभाई गई थी।

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती फिर लिव इन... शादी का बनाया दबाव तो प्रेमी ने दी खाैफनाक मौत, मुंबई की युवती हत्याकांड का खुलासा

    ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: कैसे लगे पढ़ाई में मन ? एक विद्यार्थी के सवाल का संत प्रेमानंद ने दिया सरल जवाब

    कार नहीं तो शादी नहीं की बात पर गुस्से में दुल्हन

    लड़का पक्ष की ओर से 54 लोग आए थे। सभी को दावत खिलाई और उन्होंने इसमें करीब दो लाख रुपये खर्च किए। बाद में राहुल अर्टिका कार मांगने लगा। उसने कह दिया कि अगर कार नहीं दोगे तो वह बरात लेकर नहीं आएगा और न वह शादी करेगा। जब उन्होंने कार देने से इनकार कर दिया तो लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इस पर लड़की के पिता ने राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कन्या पक्ष की ओर से खर्च किए गए रकम की वापसी पर मंथन चल रहा है।