यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Badaun: ज्ञानवापी की तरह का मामला बदायूं में भी, जामा मस्जिद-नीलकंठ मंदिर मामले में मिली अगली तारीख, ये है दावा
Badaun Today News In Hindi बदायूं शहर की जामा मस्जिद मामला कोर्ट में चल रहा है। जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव का मंदिर होने का दावा करने वाली ...और पढ़ें

HighLights
- नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर की है
- जामा मस्जिद-नीलकंठ मंदिर मामले में 6 अप्रैल की लगी तारीख
जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर की जामा मस्जिद नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 अप्रैल लगा दी है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर की है। अदालत में अभी याचिका की पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है।
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: रोचक है यूपी की इस सीट का इतिहास, कभी हैट्रिक नहीं लगा सका कोई भी दल, सुर्खियों में रहा था पलायन
याचिका खारिज करने की कर चुके हैं मांग
पक्षकार जिला प्रशासन, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, वक्फ बोर्ड, पुरातत्व विभाग सभी अपना पक्ष रखकर याचिका खारिज करने की मांग कर चुके हैं। वादी पक्ष के अधिवक्ता वेद प्रकाश साहू का कहना है कि उनकी ओर से पिछली तारीख पर कमीशन गठित कर सर्वे के लिए आवेदन दिया था। जिस पर आज अदालत का कोई आदेश जारी होने की संभावना थी। अदालत ने अब सुनवाई के लिए अगली तारीख छह अप्रैल की तय कर दी है।