Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रोडवेज में बेटियों का जलवा! बदायूं डिपो को मिलीं 30 महिला कंडक्टर, बढ़ा रही हैं बसों का मुनाफा

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 05:26 PM (IST)

    बदायूं डिपो में 30 नई महिला परिचालकों का चयन हुआ है, जिससे उनकी कुल संख्या 70 हो जाएगी। बरेली में हुई खुली भर्ती के बाद इन युवतियों के शैक्षिक प्रमाण ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड

    एआई जेनरेटेड

    HighLights

    1. बरेली में हुई खुली भर्ती में महिला परिचालकों का चयन, अब सत्यापित कराए जा रहे शैक्षिक प्रमाण पत्र

    जागरण संवाददाता, बदायूं। बदायूं डिपो में अब महिला परिचालकों की संख्या बढ़ जाएगी। बरेली में हुई खुली भर्ती में 30 युवतियों का चयन हो गया है। अब उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। बाद में उन्हें प्रशिक्षण पर रवाना किया जाएगा। उसके बाद महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी।

    इस समय बदायूं डिपो में करीब 40 महिला परिचालक तैनात हैं, जो लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं और पुरुष परिचालकों से कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अब से सात माह पहले बदायूं डिपो में एक भी महिला परिचालक नहीं थी लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश पर परिवहन निगम में महिला परिचालकों की लगातार भर्ती कराई जा रही है।

    पिछले छह माह में 40 महिला परिचालकों की तैनाती हो चुकी है और अभी आठ दिन पहले बरेली में महिला परिचालकों की खुली भर्ती हुई थी, जिसमें बदायूं की कई युवतियों ने आवेदन किया था, जिसमें अब 30 युवतियों का परिचालक के पद पर चयन हो गया है।

    बताया जा रहा है कि परिवहन निगम की ओर से इसकी सूची भी जारी कर दी गई है और अब सभी परिचालकों को शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया गया है। उनसे 10-10 हजार रुपये सिक्योरिटी के जमा कराए जाएंगे। बाद में प्रशिक्षण कराया जाएगा और फिर उन्हें रूट पर रवाना कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    महिला परिचालक बढ़ा रही बसों का लोड फैक्टर

    जब से परिवहन निगम में महिला परिचालकों की भर्ती हुई है। तब से लोड फैक्टर में भी बढ़ोतरी हो रही है। परिवहन निगम के अनुसार महिला परिचालक अपनी जिम्मेदारी से लगातार काम कर रही हैं और वह लोड फैक्टर को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन कर रही हैं। इससे बदायूं डिपो को भी लाभ हो रहा है और लगातार लोड फैक्टर भी बढ़ रहा है।

     

    बदायूं डिपो में अभी 40 महिला परिचालक तैनात हैं। 30 महिला परिचालकों का और चयन हो गया है। उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी रूट पर रवाना कर दिया जाएगा।

    - राजेश पाठक, एआरएम


    यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती