Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं सीबीजी प्लांट: हत्या के बाद बंद प्लांट 15 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सफाई जारी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:12 AM (IST)

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीबीजी प्लांट 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद से बंद है। एक महीने से बंद प्लांट की मशीनें सड़ गई हैं, जि ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बदायूं। 12 मार्च को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद से प्लांट बंद पड़ा है।

    बताया जा रहा है कि एक माह से प्लांट बंद होने के चलते मशीन में पड़ी पराली, कैमिकल आदि सड़कर मशीनों में जम गई है। इसके चलते उनकी ठीक से सफाई होना जरूरी है। अब प्लांट 15 अप्रैल से शुरू किए जाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    मशीनों की सफाई जारी, कल से शुरू हो सकता प्लांट

    पिछले चार दिनों से मशीनों की सफाई कराई जा रही है। वहीं बता दें कि अब तक इस हत्याकांड में मुख्य आरोपित अजय प्रताप सिंह के अलावा उसके दो साथी धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र विक्रम को जेल भेजा जा चुका है। वहीं अजय के दो सगे भाई केशव और चंद्रशेखर ने सरेंडर कर दिया था। पुलिस हत्या की साजिश में शामिल 50 हजार के ईनाम अभय प्रताप सिंह की तलाश में जुटी है। उसने भी कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाल रखी है।

    12 मार्च से ठप पड़ा है उत्पादन

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद से उत्पादन ठप पड़ा है। इसके चलते हर दिन लाखों रुपये का नुकसान भी कंपनी को हो रहा है। अब इस हत्याकांड को करीब एक महीना पूरा होने काे हैं और प्लांट संचालन का जल्द दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक कंपनी के पास पूरे मानव संसाधन नहीं है। प्लांट की मशीनों तक की सफाई का कार्य इसीलिए पूरा नहीं हो पा रहा है।

    ऐसे में प्लांट संचालन कैसे शुरू होगा, यह चुनौती अब भी बनी हुई है। अब तक सिर्फ 40 से 50 कर्मचारी ही उपलब्ध हो सके हैं। लेकिन प्लांट के संचालन के लिए कम से कम 90 कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए मानव संसाधन जुटाने वाली कंपनी लगातार नए कर्मचारियों को ढूंढ रही है, वही पुराने कर्मचारियेां के संपर्क में भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदायूं दोहरा हत्याकांड: एसआईटी ने 12 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए, रिपोर्ट जल्द