यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त
Badau Crime News In Hindi Update 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सिमरनजीत कौर को रंगे ह ...और पढ़ें

HighLights
- चुनाव से पहले बदायूं भेजा गया था
- दुष्कर्म पीड़िता से रुपये वसूलने का आरोप लगा था
जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम पद पर तैनात सिमरनजीत कौर को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम इंस्पेक्टर को लेकर निकल गई है। उन्हें सिविल लाइंस थाने लाया जाएगा। एक दुष्कर्म पीड़िता ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। महिला इंस्पेक्टर एक लाख रुपये पहले वसूल चुकी थी।
निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त
इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर नोएडा के निठारी कांड में बर्खास्त हुई थी। करीब 8 साल बाद वह कोर्ट के आदेश पर बहाल हुई थी। कुछ दिन बरेली फिर चुनाव से पहले बदायूं भेज दिया गया था। वह तभी से इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी।