विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में शौचालय की मांग को लेकर प्रदर्शन, 3 महीने से बंद पड़ा है सार्वजनिक शौचालय

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:16 PM (IST)

बदायूं के दातागंज तिराहे पर नगर पालिका द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय तीन माह से बंद है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है।

सामुदायिक शौचालय करीब तीन माह से बंद।

सामुदायिक शौचालय करीब तीन माह से बंद।

HighLights

  1. दातागंज तिराहा सामुदायिक शौचालय तीन माह से बंद।

  2. दुकानदारों, राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी।

  3. प्रदर्शन कर तत्काल शौचालय खोलने की मांग की गई।

संवादसूत्र जागरण, सिलहरी। तहसील सदर क्षेत्र के दातागंज तिराहे स्थित क्रीड़ा स्थल में नगर पालिका का बनवाया सामुदायिक शौचालय करीब तीन माह से बंद है। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से दुकानदारों, राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके विरोध में दुकानदारों और टेंपो चालकों ने प्रदर्शन कर शौचालय तत्काल चालू कराने की मांग की।

तिराहे पर रोज बड़ी संख्या में राहगीरों और यात्रियों का आना-जाना रहता है। यहां टेंपो स्टैंड भी है। शौचालय बंद होने से लोगों को खुले मैदान का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खुले में शौच रोकने के अभियान के बावजूद सार्वजनिक शौचालय बंद है।

महिलाओं को भी इससे काफी दिक्कत हो रही है। दुकानदारों ने ताला खुलवाकर शौचालय की सफाई और नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में सेवाराम, खलील, ननकू, पिंटू गुप्ता, ओमपाल सिंह और गोपी कश्यप आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गंगा की लहरों पर उजड़ गई मां की गोद! जहाज के शौचालय में जन्मा नवजात, JLNMCH भागलपुर पहुंचने से पहले 'खामोश'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।