विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में शिवपाल यादव पर FIR, वीड‍ियो हुआ था वायरल; पुल‍िस कर रही जांच

Published: Mon, 06 May 2024 09:49 AM (IST)

UP News बसपा बदायूं जिलाध्यक्ष एडवोकेट आरपी त्यागी ने तीन दिन पहले सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते ...और पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव।- फाइल फोटो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव।- फाइल फोटो

HighLights

  1. बसपा जिलाध्यक्ष ने तीन दिन पहले सिविल लाइंस थाने में दिया था शिकायती पत्र
  2. टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचने, माहौल बिगड़ने की जताई थी आशंका

जागरण संवाददाता, बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती के खि‍लाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पर रविवार रात सिविल लाइंस थाने में र‍िपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने आदि धाराओं में प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बसपा बदायूं जिलाध्यक्ष एडवोकेट आरपी त्यागी ने तीन दिन पहले सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य कुमार यादव बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी हैं।

शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे की हार के डर से बसपा प्रमुख मायावती पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे बसपा के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पुल‍िस ने तीन द‍िन बाद शि‍वपाल के खि‍लाफ ल‍िखी एफआईआर    

आशंका जताई थी कि इस टिप्पणी से सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। इसकी जिम्मेदारी सपा नेता शिवपाल यादव की होगी। उन्होंने इस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने तीन दिन बाद मामले का संज्ञान लेते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पर जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादे से एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अपमान कर किसी को उकसाने से शांतिभंग की आशंका के आरोप में प्राथमिकी लिखी है।

बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से मिले शिकायती पत्र की जांच के बाद प्राथमिकी लिखी गई है। वायरल हो रहे वीडियो में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- आलोक मिश्र, सीओ सिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।