Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Badaun News: स्कूल में अधपके चावल अैर गंदगी देखकर भड़क गईं आईएएस अफसर, प्रधानाचार्य निलंबित

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 11:27 AM (IST)

    Badaun News विकास खंड के गांव नरऊ बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में डीएम निधि श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें विद्यालय में 175 में 138 विद ...और पढ़ें

    Badaun News: बदायूं की डीएम हैं निधि श्रीवास्तव।
    Badaun News: बदायूं की डीएम हैं निधि श्रीवास्तव।

    HighLights

    1. बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार की आवश्यकता पाई गई
    2. बीएसए को डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

    जागरण संवाददाता बदायूं। Badaun News: जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत डीएम निधि श्रीवास्तव प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। शुक्रवार को वह जगत विकास खंड के गांव नरऊ बुजुर्ग के विद्यालय पहुंचीं। जहां निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम संख्या और अव्यवस्थाओं को देख वह भड़क गईं। उन्होंने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर बीएसए ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी उझानी को विभागीय जांच के निेर्देश दिए हैं।

    डीएम ने किया औचक दौरा

    विकास खंड जगत के गांव नरऊ बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में अपराह्न करीब 11:20 बजे डीएम निधि श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की संख्या कम पाई गई। नामांकित 175 विद्यार्थियों में 138 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये। वहीं विद्यालय में बना हुआ मल्टीपल हैंडवॉश बंद था। विद्यालय की नाली में जलभराव पाया गया। विद्यालय के पट पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का विवरण एवं दीवार पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के नाम व संपर्क सूत्र अंकित नहीं थे।

    भोजन नहीं था गुणवत्तापूर्ण

    वहीं मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिये बन रहा भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया, तहेरी के चावल अधपके थे। दोपहर 11:45 बजे तक भोजन का वितरण नहीं किया गया और न ही मैन्यू के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दूध उपलब्ध हो पाया।

    नवीन बर्तन प्रधानाध्यापिका के कार्यालय कक्ष में रखे पाये गये, जबकि उनका प्रयोग मध्यान्ह भोजन वितरण में किया जाना चाहिए। क्रय किये गये बर्तनों के संबंध में प्रधानाध्यापिका से बर्तन कब खरीदे गये के प्रश्न पर प्रधानाध्यापिका द्वारा कोई बिल बाउचर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। साथ ही विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं से उनके ज्ञान स्तर के संबंध में वार्ता करने पर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार की आवश्यकता पाई गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Agra News: एक घंटे की बरसात में तालाब बना नेशनल हाईवे, चार घंटे में सात KM लंबा जाम; PHOTO

    ये भी पढ़ेंः Mathura News: जिसने अपहरण किया उसी के सीने से लिपटकर चीख-चीखकर रोने लगा बच्चा, अपहर्ता के भी बहे आंसू

    बीएसए ने किया निलंबित

    निरीक्षण के बाद डीएम ने प्रधानाध्यापिका सपना शर्मा के विरुद्ध अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न कियेजाने पर कार्रवाई किये जाने को निर्देशित किया गया। जिसको लेकर बीएसए ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इसी विद्यालय में उपस्थिति देने को निर्देशित किया है। प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी उझानी को जांच सौपी गई है।

    बीएसए के निरीक्षण में भी स्कूलों में मिली खामियां

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विकास क्षेत्र जगत, सालारपुर के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षणकिया। प्राथमिक विद्यालय गुरुपुर चंदन में 105 में से 40 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में घास, जलभराव व गंदगी मिली। बच्चों से दूध के बारे में बताया तो बच्चों ने कहा कि उन्हें दूध का वितरण नहीं हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में भी डीबीटी का कार्य पूरा नहीं मिला। शैक्षिक स्टाफ के फोटो फ्रेम नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय जाटव गौटिया में 55 में से 20 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। 65 बच्चों के सापेक्ष 48 बच्चों को ही डीबीटी कार्य पूरा मिला। 17 बच्चे डीबीटी से वंचित रहे। विद्यालय के बर्तन की स्थिति देखी। कुकर अच्छी कंपनी का नहीं था।

    पूरे स्टाफ का वेतन रोका

    प्रधानाध्यापक को तीन दिन के भीतर 15 लीटर या उससे ज्यादा क्षमता वाला कंपनी का कुकर खरीदने के निर्देश दिए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका है। बरी समसपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में अनियमितता मिली। यहां भी दूध का वितरण नहीं किया जाता। भोजन भी गुणवत्तापूर्ण नहीं था। परिसर में घास, गंदगी मिली। प्रधानाध्यापक और शिक्षिका राबिया से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय इनायतगंज, रजागंज, कासिमपुर कंपोजिट विद्यालय पड़ौलिया का भी निरीक्षण किया।