विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा: दूरदराज से आए छात्रों को हुई भारी परेशानी, स्टेशन पर बीती रात

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:52 PM (IST)

सीतापुर, लखीमपुर और शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों को बदायूं में पीईटी परीक्षा देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दूर जिलों से आए अभ्यर्थियों को हुई भारी परेशानी।

  2. सीधी ट्रेनों और बसों के अभाव में स्टेशन पर रात बिताई।

  3. परीक्षा केंद्र गृह जिले के पास बनाने की मांग।

जागरण संवाददाता, बदायूं। रविवार को जिले के 24 केन्द्रों पर आयोजित हुई पीईटी इस बार दूर दराज के अभ्यर्थियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हुई। सीतापुर, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जैसे जिलों से आए छात्रों को आवागमन की भारी समस्याओं से जूझना पड़ा। परीक्षा केंद्र इतनी दूर बनाए गए थे कि कई अभ्यर्थियों को एक दिन पहले ही पहुंचकर रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी।

सीतापुर और लखीमपुर के छात्रों ने बताया कि बदायूं के लिए सीधी ट्रेनें या बसें न के बराबर हैं। सीधी सेवा न होने के कारण कई अभ्यर्थियों को दो ट्रेनें बदलकर या महंगे निजी वाहनों का सहारा लेकर सफर तय करना पड़ा। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण कई छात्र एक दिन पहले ही शहर पहुंच गए थे।

ट्रेनों के समय असुविधाजनक होने के कारण युवाओं को रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारनी पड़ी। परेशान अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार और आयोग को भविष्य की परीक्षाओं में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र गृह जिले या उसके आसपास के जिलों में ही आवंटित किए जाएं।

अभ्यर्थियाें ने कहा-

लखीमपुर से केवल एक ट्रेन ओर एक दो बसे ही सीधी बदायूं को आई हैं। सीधी परिवहन सुविधा न के बराबर होने से महंगे साधनों का सहारा लेकर परीक्षा देने आना पड़ा। -शरद कुमार, परीक्षार्थी, लखीमपुर

दूर परीक्षा केंद्र होने से अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सरकार और आयोग को भविष्य में अभ्यर्थियों के गृह जिले के आसपास ही परीक्षा केंद्र आवंटित करने चाहिए। -रोहित यादव, परीक्षार्थी, सीतापुर

यह भी पढ़ें- पीईटी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेन की घोषणा, इन जिलों के बीच मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- PET अभ्यर्थियों की भीड़ संभालने को रेलवे अलर्ट, विशेष ट्रेनें चलेंगी; ट्रेनों के समय में भी होगा बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।