विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan 2023: राखियों से सजा बाजार, आकर्षण का केंद्र बनी खाटू श्याम वाली राखी; घेवर की बढ़ी डिमांड

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Tue, 22 Aug 2023 09:10 AM (IST)

Raksha Bandhan 2023 बाजार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर रौनक आ गई है। दुकानदार अपनी दुकानों और कई लोगों ...और पढ़ें

राखियों से सजा बाजार, आकर्षण का केंद्र बनी खाटू श्याम वाली राखी; घेवर की बढ़ी डिमांड
राखियों से सजा बाजार, आकर्षण का केंद्र बनी खाटू श्याम वाली राखी; घेवर की बढ़ी डिमांड

बदायूं , जागरण संवाददाता। भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन में अब मात्र चंद दिन ही रह गए हैं। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर अपनी सुरक्षा को वचन लेती हैं। इस खास त्यौहार को देखते हुए अब बाजार सज गए हैं। बाजार में तरह-तरह की राखियां मिल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भी रक्षाबंधन के लिए बाजार सज गया है। बदायूं में तो स्पेशल राखियां भी मिलना शुरू हो गई है। शहर में रक्षाबंधन की रौनक दिखने लगी है। बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। इस बार कई स्पेशल राखियां बाजार में आई हैं और लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। खाटू श्याम वाली राखियां अधिक हैं, इनकी डिमांड भी अधिक है। प्रतिष्ठानों पर नए नए मिष्ठानों की बिक्री शुरू हो गई है।

खाटू श्याम वाली राखी लोगों की पहली पसंद

बाजार में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर रौनक आ गई है। दुकानदार अपनी दुकानों और कई लोगों ने खाली पड़ी जगहों पर शामियाना लगाकर राखियों से दुकानें सजा रखी हैं। बाजार की प्रत्येक रोड जगमगा उठी है। इस समय बाजार में खाटू श्याम लोगों की पहली पसंदीदा राखी बन रही हैं।

नई नई विभिन्न डिजायनों में राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सर्राफा बाजार में चकाचौंद शुरु हो गई है। सोने चांदी की राखियों में भी मन भावन डिजाइन आ रहीं हैं। लोगों ने अभी से शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। कई लोग देवी देवताओं की मूर्तियों वाली राखियां पसंद कर रहे हैं।

बढ़ गई घेवर की मांग

वहीं मिष्ठानों की दुकानों में घेवर मिष्ठान की मांग बढ़ गई है। प्रतिष्ठानों में नये नये स्वादिष्ट मिष्ठान बनाए जा रहे हैं। वहीं लोग कान्हा के नये नये डिजाइन के आकर्षक वस्त्रों, मुकुट आदि को खरीद रहे हैं। दुकानों में मिठाईयों की डिमांड बढ़ गई है और इसके साथ ही स्पेशल मिठाईयां भी बनाई जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।