Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं के सैदपुर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, लगी कतारें

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 01:14 PM (IST)

    बदायूं के सैदपुर क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल और गैस खत्म होने की अफवाह से मंगलवार रात पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग देर रात तक वाहनों में ईंध ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सैदपुर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली।

    2. मंगलवार रात पंपों पर ईंधन भरवाने को भीड़ उमड़ी।

    3. बुधवार को स्थिति सामान्य, पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रहा।

    संवाद सूत्र, सैदपुर। बिसौली तहसील क्षेत्र के कस्बा सैदपुर क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल और गैस खत्म होने की अफवाह ने लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार रात सैदपुर, नदवारी और वजीरगंज क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी।

    अफवाह फैलने के बाद लोग देर रात तक बाइक और अन्य वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचे। कई लोग टंकी फुल कराने लगे तो कुछ डिब्बों में भी पेट्रोल लेते नजर आए। स्थिति यह रही कि देर रात तक पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

    पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन अफवाह के कारण लोग आशंकित रहे कि सुबह ईंधन नहीं मिलेगा। बुधवार को स्थिति सामान्य रही और सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा।