By Kamlesh Kumar SharmaEdited By: riya.pandey
Published: Sun, 11 Jun 2023 09:18 PM (GMT+05:30)
डीपीएस बदायूं के 17 बच्चों की एक टीम ने अनुभवी शिक्षिका शिवानी यादव एवं पुनीत सक्सेना के नेतृत्व में हैदराबाद ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बदायूं : 'शिक्षा' केवल कक्षा शिक्षण तक ही सीमित नहीं रहती, इस कथन को डीपीएस बदायूं के स्कूल प्रबंधन ने चरितार्थ किया है। स्कूल के 17 बच्चों की एक टीम ने अनुभवी शिक्षिका शिवानी यादव एवं पुनीत सक्सेना के नेतृत्व में हैदराबाद इसरो का भ्रमण किया। वाइस चेयरमैन डा. संदीप भारती ने हरी झंडी दिखाकर दल का रवाना किया।
डीपीएस बदायूं के विद्यार्थियों ने इसरो में अंतरिक्ष जगत के बारे में ली जानकारी
इ स शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान कराना था। सभी विद्यार्थी अंतरिक्ष जगत की नवीन जानकारी प्राप्त करने के लिए बड़े उत्सुक थे। वैज्ञानिक डा. शंकर प्रसाद ने शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची डीपीएस की टीम का स्वागत करते हुए अंतरिक्ष जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। विज्ञानी डा.श्रीनिवास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के इतिहास का परिचय कराते हुए संस्थान का उद्देश्य बताया कि इसरो भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं का और विस्तार करने के लिए विभिन्न अंतरिक्ष मिशनों, उपग्रहों, प्रक्षेपण और अनुसंधान परियोजनाओं पर निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और रुचि को देखते हुए उन्हें पूरे संस्थान का भ्रमण कराया। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र कुछ महत्वपूर्ण तथ्य संकलित करते दिखाई दिए।