Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में दरिंदगी: घर के बाहर ताजिया देख रही 4 साल की बच्ची लापता, सुबह मक्के के खेत में मिली लहूलुहान

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 07:55 PM (IST)

    बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में ताजिये देखते समय लापता हुई चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह अगली सुबह मक्के के खेत में घायल अ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. स्वजन ने गुमशुदा होने की दर्ज कराई थी प्राथमिकी, सुबह घायल हालत में मिली बालिका

    जागरण संवाददाता, बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह शाम को अपने घर के बाहर ताजिये देख रही थी। उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। रातभर स्वजन उसे तलाश करते रहे। सुबह वह घायल अवस्था में नजदीक के मक्का के खेत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी किसी आरोपित का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    मामला थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां का व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसके गांव में ताजिये निकाले जा रहे थे। उसे देखने के लिए गांव में सड़क पर काफी भीड़भाड़ लगी थी। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर आकर खड़े हो गए थे और ताजिए देख रहे थे।

    इसी दौरान चार वर्षीय बालिका भी अपने घर से निकलकर बाहर आ गई और ताजिये देखने लगी। जब करीब एक घंटा बाद स्वजन को वह घर व आसपास नजर नहीं आई, तो उन्होंने बालिका की तलाश शुरू कर दी। वह उसे इधर-उधर तलाश करते रहे।

    आसपास खेतों में भी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब देर रात उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी गांव पहुंच गई और बालिका को तलाश किया। स्वजन रातभर उसे तलाश करते रहे परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा।

    खबरें और भी

    इधर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोगों ने नजदीक के मक्का के खेत में बालिका के रोने की आवाज सुनी थी। तब वह मौके पर पहुंचे तो वहां बालिका को देखकर हैरान रह गए। उसके शरीर पर खून लगा था और वह घायल अवस्था में थी। वहां परिवार वाले भी पहुंच गए।

    उन्होंने पुलिस को काॅल करके बुला लिया। पुलिस बालिका को महिला अस्पताल ले गई। वहां उसे सुबह करीब आठ बजे भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी आरोपित का नाम सामने नहीं आया है और न ही स्वजन ने कोई तहरीर दी है। अभी वह किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना नहीं चाहते।

    गांव के लोगों को किसी नजदीकी पर शक

    बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में गांव के कुछ लोगों का किसी नजदीकी पर शक है। उनका कहना है कि घटना को अंजाम देने में कोई नजदीकी हो सकता है। इसकी वजह से स्वजन कार्रवाई कराने से कतरा रहे हैं। अगर आरोपित उनके परिवार का हुआ तो भी उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। फिर वह बच नहीं पाएगा।

     

    मामला संज्ञान में है। बालिका महिला अस्पताल में भर्ती है। वह खतरे से बाहर है और उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। अभी स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। उनकी तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

    - अंकिता शर्मा, एसएसपी


    यह भी पढ़ें- बदायूं में हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 10 साल पहले युवक को मारकर पेड़ से लटकाया था