विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : रात डेढ़ बजे चेकिंग कर लौट रहे थे एसपी, जैसे ही जिला जज के आवास के पास पहुंचे तभी...

Published: Sun, 10 Nov 2024 07:39 PM (IST)

एसपी देहात के के सरोज शनिवार रात जोनल चेकिंग पर निकले थे। वह जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में ...और पढ़ें

शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लगी थी।
शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लगी थी।

HighLights

  1. डीएम रोड पर जिला जज और एसएसपी के आवास के बीच हुआ हादसा
  2. हादसे के समय कार से नीचे खड़े थे एसपी देहात, शार्ट सर्किट से लगी आग

जागरण संवाददाता, बदायूं। जोनल चेकिंग कर लौट रहे एसपी देहात के के सरोज की कार में शनिवार देर रात आग लग गई। उस समय वह कार के बाहर खड़े होकर पुलिस कर्मियों को चेक कर अपनी टिप्पणी लिख रहे थे। वहीं आग देख चालक भी बाहर आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

जिला जज आवास के पास लगी आग 

एसपी देहात के के सरोज शनिवार रात जोनल चेकिंग पर निकले थे। वह जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग करने के बाद वजीरगंज से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी कार डीएम रोड स्थित जिला जज के आवास के पास पहुंची। जहां पास में एसएसपी का भी आवास है।

इस पर उन्होंने कार रुकवाई। वह जिला जज और एसएसपी आवास में ड्यूटी पर लगे कर्मियों को चेक करने निकल आए। उनके सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ नीचे उतर आए। वह पुलिस कर्मियों को चेक कर रहे थे। उसी दौरान अचानक कार के बोनट से आग निकलने लगी। जिसे देख कार चालक भी उतर कर बाहर आ गया।

जब तक कार चालक कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आसपास के दरवाजे खटखटा कर पानी आदि डाला लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पाकर दमकल कर्मी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। एसपी देहात के के सरोज ने बातया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई गई। टेक्निकल मुआयने में शार्ट सर्किट से ही आग लगना बताया गया है।

डेंगू के मरीज की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद : वायरल के साथ ही अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल इमरजेंसी में डेंगू पीड़ित मरीज को भर्ती किया गया है। युवक को उसके स्वजन डेंगू की पुष्टि के बाद लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने के साथ ही डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

इस सीजन में अब तक 12 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि पिछले साल जिले में 1354 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई थी। भोजपुर के गांव रई वाला में करीम खां का परिवार रहता है। आठ दिन पहले बुखार आया था।

स्वजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया था। बुखार की दवा देने के बाद भी आराम नहीं मिला। शरीर में दर्द अधिक होने की वजह से हालत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद स्वजन ने प्राइवेट अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सक ने शर्मा पैथोलाजी में खून की जांच के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर डेंगू पाजिटिव की रिपोर्ट मिली तो स्वजन घबरा गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।