Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics : सपा के इस नेता का इस्तीफा नामंजूर, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी में ही रहना होगा

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 05:35 PM (IST)

    बता दें कि पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी ने जब सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। तब माना जा रहा था कि वह किसी और दल में शामिल होने का न ...और पढ़ें

    18 फरवरी को पूर्व सांसद ने दे दिया था इस्तीफा।
    18 फरवरी को पूर्व सांसद ने दे दिया था इस्तीफा।

    HighLights

    1. अखिलेश यादव ने जारी किया पत्र
    2. 18 फरवरी को पूर्व सांसद ने दिया था इस्तीफा
    3. सपा में राष्ट्रीय महासचिव हैं सलीम इकबाल शेरवानी

    जासं, बदायूं। पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी सपा में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर ही बने रहेंगे। इसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच माह के बाद शनिवार रात पत्र जारी किया है। पत्र के मुताबिक 18 फरवरी को सलीम शेरवानी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था।

    अखिलेश यादव ने की टिप्पणी

    उनके इस्तीफे को लेकर पांच माह बाद स्थिति स्पष्ट की गई है। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि सलीम शेरवानी पार्टी और अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उनके करीबी योगेंद्र सिंह तोमर भी सपा में वापस आ जाएंगे। उन्होंने भी सपा राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिया था।

    यह भी पढ़ें : 'कोई नेता-मंत्री साथ नहीं दे रहा...', बरेली के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ने मुस्लिम धर्म अपनाने की दी चेतावनी