विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं में किसकी होगी जीत, स्टांप पेपर पर 2.30 लाख की शर्त; दुर्विजय सिंह शाक्य और आदित्य यादव के बीच है मुकाबला

Published: Thu, 16 May 2024 01:37 PM (IST)

भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के जीत हार पर शर्त लगी है। इससे जुड़ा ...और पढ़ें

जीत-हार पर लग रही शर्त, 2.30 लाख का अनुबंध पत्र प्रसारित
जीत-हार पर लग रही शर्त, 2.30 लाख का अनुबंध पत्र प्रसारित

जागरण संवाददाता, संभल। इसे जुआ ही कहिए। प्रत्याशियों के जीत व हार के लिए भी जमकर दांव लग रहे हैं। पहले यह मौखिक होता था, लेकिन अब दस रुपये के स्टांप पेपर पर गवाहों के मौजूदगी में इसे पक्का करके शर्त लगाई जा रही है।

ताजा मामला रजपुरा क्षेत्र का है। यह क्षेत्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में यहां भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के जीत हार पर शर्त लगी है। इससे जुड़ा अनुबंध पत्र इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ है।

बदायूं में चुनाव नतीजे को लेकर दो ग्रामीणों ने बाकायदा लिखापढ़ी में दो लाख तीस हजार रुपये का अनुबंध किया है। भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार-जीत पर लगाई गई शर्त का यह अनुबंध पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

दस रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा गवाहों के नाम के साथ किए गए अनुबंध पत्र में रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी विजेंद्र सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की जीत का दावा किया है।

वहीं दूसरे पक्ष से नीरेश कुमार ने सपा के आदित्य यादव की जीत का दावा किया है। इसे लेकर दोनों ने शर्त लगाई है।

अनुबंध पत्र के मुताबिक जिसका दावा सही निकला वह शर्त जीतेगा। दो लाख तीस हजार रुपये हारने वाले से लिए जाएंगे। हार-जीत के अनुबंध के दो गवाह भी हैं।

अनुबंध पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की पांच हजार या पांच हजार से कम मतों से जीत होती है तो अनुबंध पत्र स्वत: निरस्त हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।