विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागपत में पिता-पुत्र समेत तीन पर तेजाब उड़ेला

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 08:37 PM (IST)

छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में कोल्हू पर एक युवक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर तेजाब उड़ेल दिया। झुलसे दो लोगों को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

News Article Hero Image

बागपत (जेएनएन)। छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव में कोल्हू पर एक युवक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर तेजाब उड़ेल दिया। गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। हलालपुर गांव के रामकुमार जंगल में किराये पर कोल्हू चलाते हैं। मंगलवार दोपहर वह कोल्हू पर काम कर रहे थे जबकि पुत्र गौरव चारपाई पर बैठकर पढ़ रहा था। रामकुमार ने बताया कि इसी बीच रठौड़ा गांव का युवक आया और गन्ने का भाव पूछा और फिर बैट्री में डालने के लिए थोड़ा तेजाब मांगा। इस पर उसने कड़ाह साफ करने के लिए रखी केन से एक लीटर तेजाब दे दिया। अचानक युवक ने गौरव के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बचाने दौड़े रामकुमार पर भी तेजाब फेंक दिया। वहां मौजूद राशिद निवासी रठौड़ा के चेहरे पर भी तेजाब गिर गया। सभी झुलस गए। रामकुमार ने पुलिस को बताया है कि राशिद ने भी तेजाब डाला, जबकि राशिद के परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं।

20 लाख सुपारी लेकर हत्या करने वाले शूटर गिरफ्तार, जेल में रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले राशिद और गौरव के बीच झगड़ा हुआ था। गौरव ने आरोप लगाया कि राशिद उसका मोबाइल भी ले गया। गौरव छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 12वीं का छात्र है। पुलिस मान रही है कि रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों को बड़ौत सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां से गौरव व राशिद को दिल्ली रेफर कर दिया गया। सीओ रमाला अजय कुमार ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वारदात रंजिशन हुई है।

इलाहाबाद में चुनावी परिचर्चा में बवाल, कुर्सियां फेंकी और वाहन में तोडफ़ोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।