Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में दूसरी शादी करने जा रहा था फौजी, ऐन मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी; मचा बवाल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:09 PM (GMT+05:30)

    बागपत में सेना के जवान अक्षय की दूसरी शादी की सगाई को उसकी पहली पत्नी स्वीटी ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर हंगामा कर रुकवा दिया। ...और पढ़ें

    शाहपुर बाणगंगा गांव में जवान के घर हंगामा करती महिला स्वीटी

    शाहपुर बाणगंगा गांव में जवान के घर हंगामा करती महिला स्वीटी

    HighLights

    1. बागपत में सैनिक की दूसरी शादी की सगाई रोकी गई।

    2. पहली पत्नी ने हाईकोर्ट के लंबित तलाक का हवाला दिया।

    3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

    संवाद सूत्र, बागरत। शाहपुर बाणगंगा गांव में रविवार दोपहर दूसरी शादी करने जा रहे सेना के जवान की पहली पत्नी ने अपने स्वजन के साथ पहुंचकर हंगामा कर दिया। जिसके चलते उसकी सगाई नहीं हो सकी।

    पत्नी का आरोप है कि उसका पति से तलाक नहीं हुआ है। जिससे वह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दूसरी शादी नहीं कर सकता। सूचना पर पहुंची पीआरवी व थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। शाहपुर बाणगंगा निवासी राजेश गिरि का पुत्र अक्षय भारतीय सेना में में बनारस में तैनात हैं।

    सैनिक की वर्ष 2022 में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की की रहने वाली स्वीटी के साथ शादी हुई थी। कुछ समय बाद दोनों में अनबन हो गई थी। जिसके बाद सैनिक ने पत्नी से तलाक लेने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। मेरठ के परिवार न्यायालय ने इसी वर्ष जनवरी माह में तलाक को जायज ठहराते हुए पति के पक्ष में आदेश पारित किया था। जिसके खिलाफ स्वीटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रथम अपील दायर की थी।

    दोनों पक्षों में जमकर हुई गाली-गलौज

    जिस पर हाईकोर्ट ने चार जून को दिए आदेश दिया कि अपील लंबित रहने तक हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-15 के तहत दूसरी शादी पर रोक रहेगी। हाइकोर्ट के फैसले के अनुसार दोनों का तलाक अभी लंबित है। विवाद के चलते स्वीटी अपने मायके में रह रही है।

    उधर सैनिक अक्षय का हरियाणा के सोनीपत जिले के दतौली गांव में रिश्ता तय हो गया। सोमवार सुबह बारात जानी थी। आज सगाई कार्यक्रम होना था। सभी मेहमान आ चुके थे। उधर शादी की सूचना मिलते ही पहली पत्नी अपने स्वजन के साथ पति के घर पहुंची और उसे शादी करने से रोकने को विरोध शुरू कर दिया।

    खबरें और भी

    इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प गाली-गलौज व धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर थाने बुला लिया। जहां सैनिक ने हाइकोर्ट में। सुनवाई पूरी नहीं होने तक दूसरी शादी नहीं करने का एक पत्र थाना प्रभारी को दिया।

    जिस पर उसके पिता के भी हस्ताक्षर हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा का कहना था कि पति पत्नी का विवाद चल रहा है। जिसका वाद हाईकोर्ट में भी सुनवाएं में है। पति शादी करना चाहता था। जिसको पत्नी ने रुकवा दिया। दोनों पक्षों को न्यायालय के आदेश का पालन करने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- बागपत में किशोर पर पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग, हालत खराब होने पर हायर सेंटर किया रेफर; खेलने के दौरान हुआ था विवाद