Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेना के जवान से धन दोगुना करने के नाम पर 12.55 लाख की ठगी, आरोपियों ने की मारपीट

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:08 PM (IST)

    भारतीय सेना के एक जवान को कंपनियों के नाम पर धन दोगुना करने का लालच देकर 12 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सेना के जवान से 12.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

    2. धन दोगुना करने का लालच देकर ठगे गए पैसे।

    3. रकम मांगने पर आरोपियों ने जवान पर हमला किया।

    जागरण संवाददाता, बागपत। कंपनियों के नाम पर धन दोगुना करने का लालच देकर भारतीय सेना के जवान से लाखों रुपये रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। जब एक वर्ष बीतने के बाद सेना के जवान ने रकम वापिस मांगी तो पहले उसे टरकाता गया फिर एक दिन खेत से लौटते समय जवान के ऊपर आरोपित तीन भाइयों ने मिलकर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पलड़ा निवासी रमेश पुत्र उमराव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत कर बताया था कि उसका बेटा सोनू कुमार भारतीय सेना में सिपाही पद पर देहरादून में तैनात है। सोनू से गांव के ही मोबीन पुत्र मुस्तकीम ने एक दिन बताया कि उसकी कई कंपनी है जिनमें वह रकम लगवाने पर एक वर्ष में रकम दोगुना कर देता है।

    सोनू उसके झांसे में आ गया और उसने अलग अलग कंपनियों के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में अप्रैल माह 2024 में 12 लाख 55 हजार रुपए जमा करा लिए। सभी रकम नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कराए गए।

    मोबीन ने अपनी तोमर डेरी के नाम, पत्नी रुबीना, मां हमीदा के नाम खातों में रकम जमा कराई। बताया कि जब एक वर्ष बीत जाने के बाद दोगुनी रकम मांगी तो पहले तो उसे टरकाते रहे।

    जब तीन अप्रैल को वह घर आया हुआ था तो उसे खेत से वापिस आते समय रास्ते में मोबीन उसका भाई मुताहिर व फारूख मिले जब उसने अपनी रकम मांगी तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    कहा कि गांव में हमारा बाहुल्य है गांव में नहीं रहने देंगे। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।