Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैंटर वाहन ट्रेलर से टकराया; 11 माह की बच्ची और हेल्पर की मौत

    By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कैंटर और ट्रेलर की टक्कर में चालक की 11 माह की बेटी और हेल्पर की मौत हो गई। ट्रेलर चालक के अचानक ब्रेक लगान ...और पढ़ें

    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त कैंटर।

    ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त कैंटर।

    HighLights

    1. हरियाणा से लदा सामान लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था कैंटर

    2. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां गांव के पास हादसा।

    संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात मवीकलां गांव के पास दौड़ता कैंटर आगे चल रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में कैंटरचालक की 11 माह की बेटी और हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजे। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले आरोपित चालक को भी हिरासत में लिया है।

    मूलरूप से कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र के छिछोरा गांव निवासी लालू कैंटर चालक है, वह 12 साल से हरियाणा के सिंघु बार्डर के पास पत्नी, तीन बेटियों के साथ किराए पर रहता है। लालू ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर में दिल्ली से सिलीगुड़ी के लिए फ्रिज और चप्पल-जूते लेकर निकला था।

    साथ में पड़ोसी गंगपुर जिला कासगंज निवासी हेल्पर टिंकू, पत्नी पिंकी, बेटी तनिषा, आकांक्षा व सानवी भी थे। चालक को पत्नी और तीनों बच्चों को कासगंज में घर छोड़ना था, क्योंकि सबसे छोटी 11 माह की बेटी सानवी का मुंडन संस्कार होना था। रात करीब 3:30 बजे हरियाणा के कुंडली टोल से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश किया।

    करीब 10-15 मिनट बाद मवीकलां गांव के पास पहुंचा तो आगे दौड़ते ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा लगा दिए। इससे कैंटर पीछे से ट्रेलर से टकरा गया। दुर्घटना में बेटी सानवी, हेल्पर टिंकू गंभीर रूप से घायल हुए तो उन्हें मामूली चोट लगी, जबकि कैंटर की एक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।

    खबरें और भी

    चिकित्सक ने जांच कर सानवी और टिंकू को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत पर दंपती का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना की जानकारी के बाद टिंकू व लालू के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहन एक्सप्रेस-वे से हटवाए तो अलीगढ़ के रहने वाले ट्रेलर चालक को भी हिरासत में लिया।
    घटना में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। बागपत कोतवाली प्रभारी मनोज चहल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।