Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में हादसों का कहर: दिल्ली-देहरादून और मेरठ-सोनीपत हाईवे पर मध्य प्रदेश निवासी युवक सहित तीन की मौत, कई घायल

    By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:44 PM (IST)

    Baghpat News :बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड और मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे हुए।

    2. मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर ई-रिक्शा टक्कर में श्रमिक की मौत।

    जागरण संवाददाता, बागपत। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर हादसे नहीं रुक रहे हैं। रविवार रात एक स्थान पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार दिल्ली के एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके दो रिश्तेदार घायल हुए। दूसरे स्थान पर आगे चल रहे किसी वाहन से कार टकराई। उसमें सवार एक युवक की मौत हुई। मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर हादसे में श्रमिक की मौत हो गई।

    दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी 44 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र धर्मदत्त अपने दो रिश्तेदार शिवम और अरुण के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। हाईवे पर ग्राम बाघू के पास पहुंचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो पथले खाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए।
    पुलिस व राहगीरों ने उन्हें कार से निकाल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने नरेश कुमार को मृत घोषित किया। उनके दोनों रिश्तेदार शिवम और अरुण का उपचार किया।

    इसके अलावा 35 वर्षीय मनोज उर्फ हनुमंत निवासी कृष्णा बाग कालोनी इंदौर (मध्य प्रदेश) अपने दो साथियों के साथ किसी काम से कार से उत्तराखंड जा रहे थे। हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के पास उनकी कार आगे चल रही किसी अज्ञात वाहन ने टकरा गई। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित किया तथा अन्य दोनों घायलों का उपचार किया।

    वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। पुलिस ने दोनों हादसाें स्थलों की जांच की। घायल और मृतकों के स्वजन को फोन करके हादसों की जानकारी दी गई। उधर एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, श्रमिक की मौत

    मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर शहर में हिना गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। उनमें सवार श्रमिक की मौत हो गई। उनकी पत्नी और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए।

    ग्राम हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी 55 वर्षीय रकम सिंह कश्यप उर्फ रकमू गन्ना फसल की बधाई का कार्य करते थे। वह अपनी पत्नी 52 वर्षीय हरपाली के साथ ई-रिक्शा से शनिवार रात करीब 11 बजे बागपत से अपने घर लौट रहे थे। गांव के सुनील ई-रिक्शा चल रहे थे। बताया गया कि मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर हीना गार्डन के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गई। चालक सुनील समेत तीनों यात्री हाईवे पर गिर गए।

    रकमू डिवाइडर से टकराए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी हरपाली व सुनील को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। उन्होंने कार सवारों की पिटाई की तथा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
    रकमू के भतीजे बिट्टू ने हादसे का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपित चालक आयान निवासी जाकिर कालोनी लोहिया नगर मेरठ को गिरफ्तार कर कार बरामद की गई है.