विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोफे पर बैठे मजदूर और चारपाई पर बैठी महिला को सांप ने डसा, दोनों को लगे 10-10 एंटी वेनम इंजेक्शन; मेडिकल कालेज रेफर

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 17 Aug 2026 06:45 AM (IST)

Baghpat News: बागपत में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आईं। मजदूर और महिला को को सांप ने डस ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. बागपत में सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाएं।

  2. दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, बागपत। सांप के डसने की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। साेफे पर बैठे सांप ने मजदूर को डस लिया। इसके अलावा चारपाई पर बैठी महिला को भी सांप ने डस ल‍िया। उन दोनों को चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम के 10-10 इंजेक्शन लगाकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया।

शामली के ग्राम कसेरवा कलां निवासी 45 वर्षीय दीपेंद्र अपनी रिश्तेदारी में ग्राम तमेलागढ़ी में रहते है। वह राजमिस्त्री के साथ श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं। बताया गया कि वह शनिवार रात करीब नौ बजे चारपाई पर बिछाने के लिए सोफे से कपड़े उठा रहे थे, जहां पर पहले से बैठे सांप ने उनकी एक हाथ की अंगुली में डस लिया।

हाथ झटकने पर सांप दूर जाकर गिरा। स्वजन आनन-फानन में उनको पहले बिनौली सीएचसी, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके अलावा ग्राम बाघू निवासी 50 वर्षीय कौशल शुक्रवार रात करीब 10 बजे चारपाई पर बैठकर स्वजन से बातचीत कर रही थीं। उनका एक पैर चारपाई से नीचे लटका हुआ था, जिस पर सांप ने डस लिया। स्वजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम के 10-10 इंजेक्शन लगाकर उन दोनों को मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने छुट्टी दी।

पैर पर बंध व कट लगाया, मृत सांप लेकर पहुंचे अस्पताल

पीड़ित स्वजन का कहना है कि सांप के डसने के बाद कौशल के पैर में बंध व कट लगाया गया। मृत सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उधर चिकित्सकों का कहना है कि सांप के डसने के बाद बंध व कट न लगाएं। पीड़ित को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।