Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अफेयर का विरोध करने पर आगबबूला हुई महिला, प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

    By Manoj Kalina Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

    Baghpat News : बागपत में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे  मेरठ मेडिक ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. झुलसी अवस्था में युवक मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती।

    2. बागपत पुलिस ने पत्नी व प्रेमी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सोते समय पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। स्वजन ने बुरी तरह से झुलसी अवस्था में युवक को मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

    बिजवाड़ा गांव में राजीव की पत्नी निशा उर्फ नीशू का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा की करीब आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। प्रेम प्रसंग का राजीव लगातार विरोध करता था। पति के विरोध से परेशान होकर निशा ने राजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शनिवार देर रात उसने प्रेमी के साथ मिलकर घर में चारपाई पर सो रहे राजीव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

    सोए हुए राजीव के शरीर में आग भड़कने लगी तो वह बाहर की ओर भागा। शोर सुनकर स्वजन व पड़ोस के लोगों ने शरीर में लगी आग बुझाई। स्वजन उसे इलाज के लिए बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां से उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां राजीव का इलाज चल रहा है तथा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पार्टी कर रेस लगाने लगे कारोबारी के बेटे, छह पुलिसकर्मियों और होमगार्ड पर चढ़ा दी कार; दो की हालत नाजुक 

    राजीव के पिता सतबीर ने थाने पर पुत्रवधू व उसके प्रेमी विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजीव ने पुलिस को दिए बयान में भी पत्नी व पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
    प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा का कहना था कि पत्नी व प्रेमी पर पति को जलाने का आरोप है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- OLX पर iPhone खरीदने के नाम पर व्यापारी से ठगी, मेरठ पुलिस ने शुरू कर जांच

    खबरें और भी