विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, बागपत पुलिस से मुठभेड़ में सरगना घायल, तीन गिरफ्तार

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 22 Sep 2026 02:27 PM (IST)

Baghpat News: बागपत पुलिस ने मेरठ के ट्रांसफार्मर और नलकूप चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ ...और पढ़ें

HighLights

  1. पकड़े गए आरोपितों में कबाड़ी भी शामिल, पांच फरार

  2. वन क्षेत्र में रात में बदमाशों ने डाल दिया था डेरा

जागरण संवाददाता, बागपत। बालैनी थाना पुलिस मेरठ के ट्रांसफार्मर और नलकूप में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुठभेड़ में सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर राजफाश किया है।

सरगना पैर में गोली लगने से घायल हुआ। उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। उनके पांच साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।

एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि बालैनी थाना पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि ग्राम हरियाखेड़ा के वन क्षेत्र में कुछ बदमाश ट्रांसफार्मर और नलकूपों में चोरी करने के उदे्श्य से आए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपितों ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बचे।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो आरोपित सुरेंद्र निवासी ग्राम गणेशपुर, हाल निवासी ग्राम पावली खास पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दो साथी आशुतोष उर्फ आशु निवासी ग्राम दौलतपुर और सलमान उर्फ गंजा निवासी ग्राम पावली खास (मेरठ) भी पकड़े गए।

पूछताछ में आरोपितों ने बागपत के बड़ौत कोतवाली, बालैनी व बिनौली थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और नलकूपों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपितों के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा तथा घटना में प्रयुक्त रेहड़ा, बगैर नंबर की दो बाइक, उपकरण तथा चोरी किया गया केबल, स्टार्टर कटआउट आदि सामान बरामद हुआ है।

आरोपित सलमान कबाड़ी है। आरोपित सामान सस्ते दाम में बेच देते थे। उनके पांच साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

सरगना सुरेंद्र पर दर्ज हैं 50 मुकदमें

पुलिस का कहना है कि गिरोह का सरगना सुरेंद्र है। जो अपने सात साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2012 से गिरोह संचालित कर रहा था। वर्ष 2021 में लगातार घटना को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध मेरठ रेंज और आसपास के अन्य जनपदों में करीब 50 मुकदमे दर्ज है। अन्य दोनों आरोपितों के विरुद्ध बागपत जनपद में छह-छह मुकदमे दर्ज हैं।