विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमिताभ बच्चन ने सराहा 'खाकी का सितारा', गीत में बागपत पुलिस का योगदान

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:45 AM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम 'खाकी का सितारा' में बागपत पुलिस के समर्पण को शामिल किया गया है।

खाकी का सितारा'' गीत में बागपत पुलिस को मिली जगह, आ रही बधाईयां

खाकी का सितारा'' गीत में बागपत पुलिस को मिली जगह, आ रही बधाईयां

HighLights

  1. यूपी पुलिस के एंथम में बागपत पुलिस शामिल।

  2. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर गीत साझा किया।

  3. शंकर महादेवन ने 'खाकी का सितारा' गाया।

जागरण संवाददाता, बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम 'खाकी का सितारा' में बागपत पुलिस के समर्पण और कार्यों को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लान्च किए गए इस विशेष गीत को महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पुलिस के अदम्य साहस को बधाई दी हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान बरसात के समय स्वयं एसपी और सीओ सीटी बजाते हुए शिवभक्तों की यात्रा को पूरा कराने में लगे थे। 'खाकी का सितारा' गीत को लान्च होने के बाद बागपत पुलिस का खुशी का ठिकाना नहीं है।

गीत को बागपत पुलिस ने भी अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल से गीत की पंक्तियों को साझा करते हुए जनसेवा और कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पर इसे पोस्ट किया है। गीत को प्रसिद्ध गीतकार शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है। इस गीत के बोल आलोक श्रीवास्तव ने लिखे, जबकि अभिनय करण आनन्द द्वारा किया गया है।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बागपत जनपद के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसमें खाकी के सितारा गीत में बागपत पुलिस को शामिल किया गया है।

इससे बागपत पुलिस का हौसला बढ़ेगा और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हर पुलिस कर्मी शिद्दत से ड्यूटी कर रहा था, जिसकी बदौलत शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न हुआ है। सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं।