यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंत्रीजी सपा जिलाध्यक्ष देता है धमकी... आत्महत्या कर लूंगी, दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
बागपत में एक दुष्कर्म पीड़िता ने सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि रविंद्र देव यादव के भाई ने उसके साथ दुष ...और पढ़ें

HighLights
- दुष्कर्म पीड़िता ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप
- कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी
- सपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
जागरण संवाददाता, बागपत। दुष्कर्म पीड़िता ने सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव पर भाई के अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी से शिकायत की। पीड़िता ने बाद में चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेगी। मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बागपत नगर के एक मुहल्ले निवासी युवती ने बताया कि वह सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव के भाई सतेंद्र यादव के कोतवाली क्षेत्र में स्थित आटो शोरूम पर नौकरी करती थी। आरोप है कि नौकरी के कुछ दिनों बाद ही उसके साथ सतेंद्र यादव अश्लील हरकतें करने लगा था। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर एक कर्मचारी के माध्यम से सल्फास खिलाया गया था। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई थी।
वह अपने स्वजन के साथ सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव के बालैनी स्थित फार्म हाउस पर पहुंची तो आरोपितों ने पहचानने से इन्कार कर दिया था। बाद में धमकी दी थी कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। घटना की तत्कालीन एसपी अर्पित विजयवर्गीय से शिकायत की गई थी। इसके बाद 27 मार्च को कोतवाली में सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव और उसके भाई सतेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने आरोपित सतेंद्र यादव कर 30 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। पुलिस ने आरोपित जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। आरोपित ने अपने कार्यालय में बुलाकर भी जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपित खुलेआम घूमकर उसके भाई का अपहरण व उसकी हत्या की धमकी दे रहा है।
खबरें और भी
पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने शुक्रवार को गेस्ट हाउस में पहुंचकर प्रभारी मंत्री से शिकायत की। बाद में कहा कि उसे अपनी और बेइज्जती नहीं करानी है वह आत्महत्या कर लेगी। उधर कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि विवेचना के आधार कार्रवाई की गई है। वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव पूर्व में बोल चुके हैं कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।