'गे ऐप' का खौफनाक जाल! युवक का अपहरण कर बहन से मांगी फिरौती, बागपत पुलिस ने की कार्रवाई
बागपत में एक युवक को गे ऐप के जरिए अगवा कर लिया गया और उसकी बहन से 25 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने कार्रवाई की।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
युवक से ही घर पर काॅल कराकर फिरौती मांगी गई।
पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को बचाया, तीन गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गे एप का इस्तेमाल कर एक युवक का अपहरण किया गया। युवक से ही घर पर बहन को काॅल कराकर 25 हजार रुपये की डिमांड की गई। पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही पीड़ित युवक को सकुशल बरामद कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
कस्बे के एक युवक के अपहरण की मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने मोबाइल काल की डिटेल प्राप्त कर युवक की तलाश शुरू की। मीतली के पास खेतों में काॅलर समेत चार युवकों को पकड़ लिया गया। उनसे एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा ने भी पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि जांच में सामने आया है कि रावण का पुतला दहन होने के बाद युवक अपने एक साथी के साथ मीतली के निकट खेतों में पहुंचा, जहां पर दो अन्य युवक उनके पास पहुंच गए। इस दौरान गे एप का प्रयोग कर युवक से अश्लील हरकत कर वीडियो बनाया। इसके बाद युवक को ब्लैकमेल किया गया।
आरोपितों के कहने पर युवक ने अपनी बहन को फोन कर 25 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने के लिए बोला। इसका कारण पूछा तो युवक ने स्वजन को जानकारी दी कि उसका अपहरण कर बंधक बनाया हुआ है। बंधनमुक्त करने के लिए रुपयों की जरूरत है। पीड़ित युवक के स्वजन के जानकारी देने पर युवक को सकुशल बरामद कर आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जन्मदिन पार्टी से लौट रही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
चांदीनगर: एक गांव में सोमवार देर शाम पड़ोसी बच्चे की जन्मदिन पार्टी से लौट रही आठ वर्षीय बच्ची को बहला कर एक युवक अपने मकान में ले गया, जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची आरोपित के चंगुल से भाग निकली। स्वजन ने आरोपित की जमकर धुनाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट के विषय में उनका कहना है कि पीड़ित के स्वजन ने नही, बल्कि आरोपित के स्वजन ने उसके साथ मारपीट की है, जिसे किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।