Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर फिर दौड़ने लगीं रद ट्रेनें

    By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 17 May 2026 03:48 PM (IST)

    दिल्ली में 10 दिन के रेलमार्ग मरम्मत कार्य के बाद दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली मार्ग पर दो यात्री ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। इससे दिल्ली औ ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली-शामली मार्ग पर 10 दिन बाद ट्रेनें फिर शुरू।

    2. दिल्ली-शामली मार्ग पर यात्री ट्रेनों का संचालन।

    3. नौकरीपेशा यात्रियों को आवागमन में मिली बड़ी राहत।

    संवाद सहयोगी, जागरण. खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली में रेलमार्ग पर चले रिपेयरिंग कार्य (एनआइ) पूरा होने के बाद 10 दिन तक बंद रही पैसेंजर दो ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। अपडाउन ट्रेन का संचालन शुरू होने से दिल्ली में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर सुबह 4.10 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54058, दिल्ली से रात में शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54057 से रोजाना हजारों यात्री दिल्ली और शामली के बीच आवागमन करते थे।

    अप-डाउन इन ट्रेन में अधिकांश नौकरीपेशा यात्री सफर करते थे। पिछले दिनों दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर रिपेयरिंग व कांटा आदि बदलने का कार्य (एनआइ) होने पर दोनों ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। इससे रेलमार्ग पर दोनों ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी, परंतु तय समय के बाद रेलवे ने शनिवार सुबह शामली से दिल्ली के लिए 54058 पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। इससे यात्रियों को काफी फायदा हुआ।

    वहीं दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटने से भी यात्रियों ने राहत की सांस ली। दैनिक यात्री लविश कुमार, राहुल अमरैन और एड. विकास वर्मा आदि का कहना है कि दोनों ट्रेन का अपडाउन संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ट्रेनों में भीड़ कम होगी तो नौकरीपेशा लोग तय के अनुसार अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।