Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार मिलकर पूरा कर रहा कांवड़ यात्रा का संकल्प, बताया- भोलेनाथ की कृपा से घर लौटी खुशियां

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:19 PM (IST)

    देहरादून का एक परिवार अपनी चार वर्षीय बेटी माही के स्वस्थ होने के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव जा रहा है। बेटी के गंभीर बीमारी से ठीक होने ...और पढ़ें

    बच्ची को जीवनदान मिलने पर हरिद्वार से पुरा महादेव गंगाजल लेकर दाहा-बरनावा मार्ग से गुजर रहा देहरादून का परिवार। जागरण

    बच्ची को जीवनदान मिलने पर हरिद्वार से पुरा महादेव गंगाजल लेकर दाहा-बरनावा मार्ग से गुजर रहा देहरादून का परिवार। जागरण

    HighLights

    1. देहरादून परिवार बेटी माही के स्वस्थ होने पर कांवड़ यात्रा।

    2. एक माह की माही की गंभीर बीमारी से हुई थी रिकवरी।

    3. हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव में करेंगे जलाभिषेक।

    जागरण संवाददाता, बागपत। बेटी को मिला जीवनदान तो पूरा परिवार परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आया। देहरादून निवासी परिवार चार वर्षीय बेटी माही को पालने में बैठाकर गंगाजल लेकर पूरामहादेव की तरफ बढ़ रहा है। कहते हैं कि बेटी को मिला दूसरा जीवन ही उनके घर की खुशियां लेकर आया है। 

    बेटी को बेटों से कमतर आंकने वालों को देहरादून निवासी सूरज का परिवार एक सीख दे रहा है। देहरादून निवासी सूरज अपनी चार वर्षीय बेटी माही को पालने में बैठाकर अपनी पत्नी पूजा, बहन तनुजा, लक्ष्मी, काजल व छोटे भाई आकाश के साथ गंगाजल लेकर पूरामहादेव जा रहे हैं, जहां परशुरामेश्वर मंदिर पर 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे।

    सूरज ने बताया कि जब माही एक माह की थी तो अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भरोसा तो यह कहकर दिया कि वे अपनी तरफ से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालत बच्ची की ज्यादा नाजुक है, अब तो भगवान ही कोई चमत्कार कर सकता है।

    बताया कि उसी समय पूरे परिवार ने संकल्प लिया कि यदि उनकी बेटी माही स्वस्थ हो जाए तो पूरा परिवार उसके लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएगा और परशुरामेश्वर मंदिर पुरा महादेव में जलाभिषेक करेगा।

    भगवान भोलेनाथ की कृपा और चिकित्सक की मेहनत रंग लाई। माही स्वस्थ हो गई, जो अब चार वर्ष की हो गई है। पूरा परिवार खुशी-खुशी गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिविरों में की भोजन की जांच

    बड़ौत-मुजफ्फरनगर कांवड़ मार्ग पर गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर बना हुआ है। बुधवार को जहां कांवड़ मार्ग पर पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी कांवड़ शिविरों में बन रहे खाद्य पदार्थों की जांच-परख कराई गई। शिविर संचालकों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए कि खाना बनाने के स्थान पर कोई अपरिचित व्यक्ति न जाने दिया जाए।

    खबरें और भी

    कांवड़ मार्गों पर जहां बुधवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पंजाब आदि प्रांतों के कांवड़ियों का आवागमन काफी बढ़ गया है, वहीं दाहा-बरनावा मार्ग पर भी पुरा महादेव मंदिर जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है।

    पुलिस प्रशासन द्वारा जहां इस बार प्रत्येक शिविर, चौराहे, बस स्टैंड, बाग बगीची, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं, वहीं बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी अधिकांश शिविरों में बन रहे खाने की जांच-परख की गई। 

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जगह-जगह तैयार किए जा रहे बादाम रगड़ा दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी कि किसी के यहां भी कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी।