Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत के शेरपुर लुहारा में पागल कुत्ते का आतंक, बच्चों और महिला समेत पांच को काटा

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 08:30 PM (GMT+05:30)

    बागपत के शेरपुर लुहारा गांव में एक पागल कुत्ते ने दो बच्चों, एक महिला सहित पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। महिला गुड्डन को जिला अस्पताल में भर्ती क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पागल कुत्ते ने दो बच्चों सहित पांच को काटा।

    2. घायल महिला गुड्डन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    3. ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को मारकर दफनाया, मिली राहत।

    जागरण संवाददाता, बागपत। शेरपुर लुहारा गांव में अचानक एक कुत्ता पागल हो गया। जिसने दो बच्चों व एक महिला सहित पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के पागल होने की पता चलने पर ग्रामीणों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला तथा गड्ढा खोदकर दबा दिया।

    शेरपुर लुहारा गांव में सुबह करीब 9:30 बजे बस स्टैंड के पास गलियों में रहने वाला एक कुत्ता अचानक पागल हो गया। उसने दो बच्चे लवी, आर्यन, एक महिला गुड्डन , जयवीर व रामधारी सहित पांच लोगों को काट लिया। इसमें महिला गुड्डन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

    उसके बाद ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को देखा तो वह उनके पीछे भी दौड़ने लगा। उसके बाद ग्रामीणों ने भयभीत होकर कुत्ते को घेर कर लाठी डंडों से पीट कर मार दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।