विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बाढ़ त्रासदी: बागपत से सूर्य बहादुर ने कॉल कर पूछा- बेटी तुम कैसी हो? जवाब आया 'मैं अच्छी हूं'

Published: Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM (IST)

बागपत में कार्यरत नेपाली प्रवासी नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी के बाद अपने परिजनों का हालचाल ले रहे हैं। सूर्य ...और पढ़ें

सूर्य बहादुर ने कॉल कर पूछा बेटी का हाल।

सूर्य बहादुर ने कॉल कर पूछा बेटी का हाल।

HighLights

  1. बागपत में कार्यरत नेपाली प्रवासी नेपाल बाढ़ से चिंतित हैं।

  2. सूर्य बहादुर ने फोन पर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की।

  3. खुफिया तंत्र सक्रिय, बागपत का कोई व्यक्ति प्रभावित नहीं।

जागरा संवाददाता, बागपत। नेपाल में सैलाब से आई तबाही ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी नजर आ रहे हैं। स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत नेपाल के सूर्य बहादुर ने मोबाइल से कॉल कर पूछा बेटी तुम कैसी हो...जवाब आया, पापा मैं अच्छी हूं। इसी तरह अन्य प्रवासी भी अपने स्वजन से संपर्क कर रहे हैं। वहीं खुफिया तंत्र सक्रिय है।

नेपाल के काफी लोग जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्य करते हैं। शहर के एक नामचीन स्कूल के सुरक्षा गार्ड सूर्य बहादुर गुरु ने बताया कि उनके अलावा कई अन्य नेपाल के लोग यहां पर कार्य करते हैं, वह नेपाल के जनपद बर्दिया के रहने वाले हैं। उनके पिता कर्ण बहादुर गुरु, पत्नी नंदा गुरु, बेटा मनीष गुरु और बेटी कीर्ति गुरु है।

बेटी काठमांडू में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। उनके द्वारा अपने स्वजन से मोबाइल कॉल कर हाल जान गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। उनके जनपद से करीब 350 किग्रा की दूरी पर यह तबाही हुई है। यहां पर उनके स्वजन व रिश्तेदार नहीं रहते हैं।

उनके अन्य साथी भी अपने स्वजन से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हर जानकारी मिल रही है। वहीं जनपद का खुफिया तंत्र सक्रिय है। उधर, एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि 178 लोगों की सूची में जनपद का कोई व्यक्ति नहीं है।