बागपत में 33.31 करोड़ रुपये की लागत से दो मार्गाें का होगा चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण; आवागमन होगा सुगम
बागपत में 33.31 करोड़ रुपये की लागत से काठा-खेड़ा और बिलोचपुरा-बिनौली मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। यह परियोजना किसानों, ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बागपत जनपद में 33.31 करोड़ रुपये के सड़क कार्य स्वीकृत किए गए।
काठा-खेड़ा, बिलोचपुरा-बिनौली मार्गों का होगा चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण।
जागरण संवाददाता, बागपत। शासन से जनपद को लगभग 33.31 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की बड़ी सौगात मिली है। इसमें दो सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा।
रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के प्रयासों से काठा से खेकड़ा संपर्क मार्ग पर 8.71 करोड़ से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बिलोचपुरा से बिनौली मार्ग पर 24.59 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। मार्गों का निर्माण होने से किसानों की फसल मंडी तक, विद्यार्थियों की राह स्कूल तक और व्यापारियों का रास्ता बाजार तक और अधिक सुगम होगा।
उन्होंन कहा कि वर्षों से क्षेत्र की जनता इन सड़कों के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी। शासन का यह निर्णय बताता है कि रालोद और भाजपा का गठबंधन केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि किसान, गरीब और गांव के विकास के लिए है।
यह भी पढ़ें- संसद और राष्ट्रपति भवन जाएंगे बागपत के युवा, MP डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिया निमंत्रण
यह भी पढ़ें- 33 साल से 'सफर' कर रहा यूरिया... बोरे बन गए ‘पत्थर’, इन्हें हटाने से भी डरते हैं कर्मचारी!
तीन करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
खेकड़ा: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों की मांग पर अध्यक्ष ने तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्यों को शुरू कराया जाएगा। बुधवार को पालिका कार्यालय पर बोर्ड बैठक हुई।
- प्रमुख स्थान व सभी चौराहों पर सोलर हाईमास्ट लाइट लगवाने
- पाठशाला रोड पर पार्क में वीरांगना नीरा आर्य की प्रतिमा व शिलालेख लगवाने
- मुख्य चौराहों का सौंदर्यकरण
- सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने
- पुलिस चौकी चौराहे का नाम शिवचौक कराने
- संकरी गलियों की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने
- राहगीर व आम नागरिकों के बैठक के लिए 50 बेंच की व्यवस्था कराने
- हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार के नाम का बोर्ड और उपलब्धियां लिखवाने का निर्णय
अध्यक्ष नीलम धामा ने सभासदों की मांग को जायज मानते हुए करीब तीन करोड़ रुपयों से सभी कार्यों को कराने की हरी झंडी दी।