विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रमोद हत्याकांड: प्रेमी से कराई पति की हत्या, WhatsApp पर अपडेट लेती रही पत्नी; दोनों आरोपित गिरफ्तार

By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 21 Oct 2026 07:45 PM (IST)

Baghpat News: प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है, जिसमें उसकी पत्नी उर्मिला और प्रेमी सिकंदर को गिरफ्तार ...और पढ़ें

आरोपित उर्मिला, मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपित सिकंदर और प्रमोद का फाइल फोटो।

आरोपित उर्मिला, मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपित सिकंदर और प्रमोद का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बेटे को पता चलने के बाद प्रेमी के साथ देहरादून में रहना चाहती थी प्रमोद की पत्नी।

  2. पुलिस मुठभेड़ में आरोपित घायल, पत्नी-प्रेमी को कोर्ट में किया पेश, जेल भेजे गए।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश करते हुए उसकी पत्नी उर्मिला और प्रेमी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता उर्मिला के बेटे को चल गया था, जिसके बाद वह प्रेमी के साथ देहरादून में रहना चाहती थी। इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। सिकंदर ने खेत में प्रमोद की हत्या कर दी थी। पूरी घटना की जानकारी उर्मिला वाट्सएप पर ले रही थी।

कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात गांव कोताना निवासी 50 वर्षीय किसान प्रमोद सिंह गांव में ही रामलीला देखने गए थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। 19 अक्टूबर की सुबह उनका शव उन्हीं के खेत में पड़ा मिला।

प्रमोद के भाई विनोद ने रंजिशन चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन घटनास्थल की लोकेशन देखने के बाद पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को प्रमोद के स्वजन ने ही कुछ ऐसी जानकारी दी कि प्रमोद की दुकान में काम करने वाले गांव के ही बाइक मैकेनिक सिकंदर उर्फ काला और प्रमोद की पत्नी उर्मिला के मोबाइलों की काॅल डिटेल और वाट्सएप पर मैसेज खंगाले गए।

इसके बाद पता चला कि प्रेम-प्रसंग में उर्मिला ने सिकंदर से अपने पति की हत्या कराई। वारदात के दौरान वह अपने प्रेमी से वाट्सएप पर घटना की जानकारी लेती रही और अंतिम सांस तक उस पर बोतल से वार करने और गला दबाने के मैसेज भी करती रही। मौत की सटीक जानकारी के बाद ही उर्मिला ने प्रेमी को वापस आने के लिए कहा।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उर्मिला ने कुछ मैसेज डिलीट कर दिए, लेकिन सिकंदर ने उनके स्क्रीनशाट ले रखे थे। यही मैसेज और काॅल डिटेल राजफाश का कारण बने। उधर, बुधवार तड़के लुहारी में पुलिस मुठभेड़ में सिकंदर घायल हो गया। इसके बाद घर से उर्मिला को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 40 वर्षीय उर्मिला के दो बेटे हैं। गांव हनोल, तहसील त्यूणी (देहरादून) की निवासी उर्मिला की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।