विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सम्मान दौड़ में बागपत के देवीलाल 7:25 घंटे में दौड़े 85 किमी, प्रतिद्वंद्वी धावक ने 8:04 घंटे में पूरी की दौड़

By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 05:55 PM (IST)

बागपत के देवीलाल ने जिला खेल स्टेडियम में आयोजित 85 किलोमीटर की सम्मान दौड़ 7 घंटे 25 मिनट में जीतकर ...और पढ़ें

खेकड़ा जिला खेल स्टेडियम में 85 किमी की दौड़ देखने को उमड़ी भीड़। जागरण

खेकड़ा जिला खेल स्टेडियम में 85 किमी की दौड़ देखने को उमड़ी भीड़। जागरण

HighLights

  1. देवीलाल ने 85 किमी की सम्मान दौड़ जीती।

  2. दौड़ 7 घंटे 25 मिनट में पूरी की गई।

  3. प्रतिद्वंद्वी आकाश 8 घंटे 04 मिनट में दौड़े।

संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। जिला खेल स्टेडियम में मेरठ के युवक के साथ सम्मान दौड़ में काठा के देवीलाल 7:25 मिनट में 85 किमी दौड़कर विजेता बने। प्रतिद्वंद्वी धावक ने दौड़ को 8:04 घंटे में पूरा किया। ग्रामीणों ने देवीलाल के सम्मान में पलक पांवड़े बिछाए।

काठा के देवीलाल आज एक ऐसा नाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देवीलाल अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। पिछले महीने देवीलाल के साथ मेरठ के छ़ुर्र गांव के आकाश ने 70 किमी दौड़ने की शर्त रखी थी। देवीलाल आगे दौड़ रहे थे जो आकाश के रुकने पर दौड़ को पूरा किए बिना ही रुक गए थे। इंटरनेट मीडिया पर चली बहस के बाद दोबारा 85 किमी दौड़ने के लिए सम्मान दौड़ रखी। रविवार को देवीलाल, आकाश के साथ छपरौली गांव के सूरज उर्फ दारोगा भी दौड़ में शामिल हुए।

दौड़ में जिला खेल स्टेडियम के 213 चक्कर लगाने थे। दौड़ देखने बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। निरंतर दौड़कर देवीलाल ने सात घंटे 25 मिनट में 213 चक्कर लगाकर दौड़ को जीता, जबकि आकाश ने आठ घंटे 04 मिनट तो सूरज ने आठ घंटे 08 मिनट में दौड़ को पूरा किया। दौड़ जीतने के बाद ग्रामीण और परिचितों ने देवीलाल के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। ढोल नगाड़ों के साथ देवीलाल का स्वागत किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।