विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर पर हादसा, विपरीत दिशा में दौड़ रही कार दूसरी से टकराई... बाल-बाल बचे सवार

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर पर काठा टोल प्लाजा के पास एक कार विपरीत दिशा से आकर दूसरी से टकरा गई, जिससे ...और पढ़ें

बागपत में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर पर काठा टोल प्लाजा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

बागपत में दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर पर काठा टोल प्लाजा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-दून इकोनोमिक कारिडोर पर हादसा।

  2. विपरीत दिशा से आ रही कार ने मारी टक्कर।

  3. चालक के मुंह से शराब की दुर्गंध की पुष्टि।

जागरण संवाददाता, बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कारिडोर पर काठा टोल प्लाजा के पास दो कार आपस में टकरा गईं। इनमें एक विपरीत दिशा में दौड़ रही थी। चालक के मुंह से शराब की दुर्गंध आने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। उनमें सवार लोग सकुशल हैं।

गाजियाबाद के ग्राम करहेड़ा निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह शनिवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर अपनी ब्रेजा कार से जा रहे थे। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर काठा टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आई स्विफ्ट कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार की खिड़की खोली तो चालक के अलावा एक महिला सवार मिलीं, जिनके शराब के नशे में होने की संभावना है, क्योंकि वो ठीक से बातचीत भी नहीं कर पा रहे थे।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया। उधर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि विशाल की तहरीर पर दूसरी गाड़ी के चालक राकेश निवासी गुरुग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट में शराब के सेवन का तो जिक्र नहीं है, लेकिन मुंह से शराब की दुर्गंध आने की पुष्टि हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।