दिल्ली से शामली के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, कांवड़ यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे ने कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से शामली के बीच 12 दिनों के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों से सैकड़ों यात्रियों, खासकर दैनिक यात् ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दिल्ली-शामली के बीच 12 दिन के लिए दो ट्रेनें शुरू।
कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए।
सैकड़ों दैनिक यात्रियों को मिलेगा सीधा-सीधा लाभ।
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। कांवड़ यात्रा के दौरान 12 दिन के लिए रेलवे ने दिल्ली से शामली के बीच दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दो ट्रेनों के संचालन से सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। दोनों ट्रेन दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली तक चलेगी।
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही रेलवे ने दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर दौड़ने वाले दो पैसेंजर ट्रेन का संचालन शामली के बजाय हरिद्वार तक कर दिया था। इससे रेलमार्ग पर ट्रेन के सहारे नौकरीपेशा यात्रियों को परेशानी होने लगी थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से शामली के बीच दो ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। ट्रेन 04401 दिल्ली से 01:46 बजे चलकर शामली 4:40 बजे पहुंचेगी।
वहीं अगले रोज सुबह 6:00 बजे शामली से चलकर 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दैनिक यात्री संघ के राहुल अमरैन, लवीश कुमार, एड. विकास वर्मा व अग्रवाल मित्र मंडल के अनुज बंसल ने रेलवे का आभार जताया है।