UP के गांव की बेटी डॉ. सुनीता सिंह बनीं हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशक, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Baghpat News : डॉ. सुनीता सिंह को हिमाचल प्रदेश का उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है, जिससे उनके पैतृक गांव कंडेरा और आसपास के क्षेत्र में खुशी क ...और पढ़ें

डा. सुनीता सिंह
HighLights
बागपत के कंडेरा गांव में खुशी का माहौल।
ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
संवाद सूत्र, रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव की बेटी डॉ. सुनीता सिंह को हिमाचल प्रदेश का उच्च शिक्षा निदेशक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अतिरिक्त निदेशक (कालेज) के पद से पदोन्नत होकर वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंची हैं।
गांव निवासी ओमप्रकाश अहलावत और धर्मवीरी की पुत्री सुनीता अहलावत चार बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता हिमाचल प्रदेश के वन विभाग से डिप्टी डायरेक्टर से रिटायर हुए।

गांव कंडेरा में डॉ. सुनीता सिंह के स्वजन।
वहीं डॉ. सुनीता सिंह की नियुक्ति की सूचना मिलते ही कंडेरा गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चचेरे भाई सुनील अहलावत गांव में ही रहते हैं। उन्होंने और अन्य स्वजन विक्रम सिंह अहलावत, ओमपाल सिंह अहलावत, रवि अहलावत ने उनकी कामयाबी पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सुनीता सिंह लंबे समय से उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में नई शिक्षा नीति (एनईपी) का प्रभावी क्रियान्वयन, कालेजों में स्किल एजुकेशन के नए पाठ्यक्रमों का विस्तार, विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को प्रमुखता देने की बात कही है।
एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता पहलवान अक्षय का स्वागत

दाहा : गांव निरपुड़ा निवासी अक्षय राणा ने थाईलैंड में हुई अंडर–20 एशियाई रेस्लिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। जिसमें अक्षय राणा ने 97 किग्रा. भार वर्ग की ग्रीको रोमन शैली कुश्ती में सिल्वर मैडल जीता। पहलवान अक्षय राणा का रविवार को गांव पहुंचने पर आर्य समाज मंदिर में जोरदार स्वागत किया गया।
खबरें और भी
दाहा गांव से विशाल जुलूस के साथ पहलवान को गांव तक ले जाया गया। जहां उसका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, संचालन कृष्णपाल राणा ने किया। कार्यक्रम में भारत केसरी सुभाष पहलवान, रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता दलाल, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कोच मनोज कुमार, भरतवीर, निश्चय राणा आदि ने विचार व्यक्त किए।
कहा कि सरकार खेलो के प्रति विशेष रूचि ले रही है, खिलाड़ियों की सुविधाओं के प्रति गंभीरता बरती जा रही है। सरकार द्वारा खेलो के प्रति दिखाई जा रही रुचि से आज देश एवं प्रदेश में अच्छे नामचीन खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे है जो विदेशी धरती पर अपना लोहा मनवा रहे है।