Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Baghpat Lok Sabha Election: बागपत लोकसभा सीट पर आज पड़ेगा मतदान, जानिए किसके बीच होगी टक्‍कर

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    Baghpat Lok Sabha seat बागपत लोकसभा सीट से रालोद ने राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान को उतारा है। सपा ने पहले पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को और आखिरी द ...और पढ़ें

    बाएं से रालोद से राजकुमार सांगवान, सपा से अमरपाल शर्मा और बसपा से प्रवीण बंसल मैदान में हैं।
    बाएं से रालोद से राजकुमार सांगवान, सपा से अमरपाल शर्मा और बसपा से प्रवीण बंसल मैदान में हैं।

     डिजिटल डेस्‍क, बागपत। Baghpat Lok Sabha Election बागपत में आज दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। यहां चौधरी चरण सिंह के परिवार का गढ़ रही इस सीट पर 47 वर्षों बाद इस परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है।

    रालोद ने राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान को उतारा है। सपा ने पहले पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी को और आखिरी दौर में साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को उतार दिया। बसपा ने प्रवीण बंसल को प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वे दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    भाजपा ने जाट, सपा ने ब्राह्मण और बसपा ने गुर्जर प्रल्ह्माशी को मैदान में उतारा है। पिछले दो चुनावों में यहां आमने-सामने रहीं भाजपा और रालोद के हाथ मिलाने से एनडीए समर्थक यहां हैंडपंप को मजबूत मान रहे हैं।