Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Rahim News: पैरोल पर आए डेरा प्रमुख ने तलवार से काटा केक, मनाई खुशियां, हनीप्रीत के साथ चलाया सफाई अभियान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 10:46 AM (IST)

    Dera Chief Ram Rahim Singh पांच साल बाद शाह सतनाम के अवतार माह में हुआ शामिल। हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम में चलाया सफाई अभियान। सेवादारों को भी केक ...और पढ़ें

    Dera Chief Ram Rahim Singh:पेरौल पर आए डेरा प्रमुख ने तलवार से केक काटा।
    Dera Chief Ram Rahim Singh:पेरौल पर आए डेरा प्रमुख ने तलवार से केक काटा।

    संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। हत्या और दुष्कर्म का दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह पांच साल बाद जेल से बाहर आया तो शाह सतनाम के अवतार माह में तलवार से केट काटा। चूंकि वह सुनारिया जेल में रहते पांच साल से शाह सतनाम का अवतार माह नहीं मना पा रहा था। गुरमीत के तलवार से केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ गुरमीत सिंह ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

    पांच साल बाद मिला अवतार माह मनाने का मौका

    जनवरी माह में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम महाराज के जन्म को अवतार माह के रूप में मनाया जा रहा है। जेल जाने के बाद गुरमीत सिंह को पांच साल तक अवतार माह मनाने का मौका नहीं मिला। 21 जनवरी को वह आश्रम बरनावा पहुंचा तो गुरमीत सिंह ने खुशी में केक काटकर खुशियां मनाई और अनुयायियों को अवतार माह की शुभकामनाएं भी दी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    इस दौरान डेरा प्रमुख ने कहा कि वह पांच साल बाद साध संगत के साथ शाह सतनाम सिंह महाराज का अवतार माह मना रहा है। पांच साल में पांच केक काटने तो बनते हैं। वह अभी चार केक और काटेगा। डेरा सेवादार अनिल चावला ने बताया कि केक तलवार से नहीं बड़े चाकू से काटा गया है।

    हनीप्रीत के साथ सफाई अभियान चलाया

    शाह सतनाम सिंह महाराज के अवतार माह में डेरा प्रमुख ने मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ आश्रम परिसर से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इंटरनेट पर लाइव आकर अनुयायियों को संदेश देकर डेरा प्रमुख ने कहा कि इस धरा को साफ-सुथरा रखना एक महान सेवा है। सफाई से पूरे समाज में करवट आती है और रोग भाग जाते हैं। हरियाणा राज्य के विभिन्न जनपदों में भी सेवादारों ने सफाई अभियान चलाया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें...

    स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के चलते भाजपा ने अखिलेश को घेरा, कहा- चुप्पी तोड़कर पार्टी की तरफ से मांगे माफी

    जनवरी को है अवतार दिवस

    जनवरी को बरनावा डेरे के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्म अवतार दिवस है। डेरा प्रमुख ने इस दिवस को मनाने के लिए ही पैरोल लिया है। 25 जनवरी को सिरसा आश्रम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता था, लेकिन इस बार यह बड़ा आयोजन बरनावा आश्रम में करने की तैयारियां चल रही हैं।