चार करोड़ की लागत से बन रहा हिंडन पर पुल, दिसंबर माह तक पूरा होगा निर्माण कार्य
हिंडन नदी पर चार करोड़ की लागत से बन रहे नए पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सेतु निगम के अनुसार, दिसंबर ...और पढ़ें

बरनावा के पास हिंडन नदी पर हो रहा नए पुल का निर्माण। जागरण
HighLights
हिंडन पर चार करोड़ की लागत से बन रहा नया पुल।
निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा, लोग परेशान।
दिसंबर माह तक पुल निर्माण पूरा होने की उम्मीद।
संवाद सूत्र, जागरण. बिनौली (बागपत)। बरनावा के पास हिंडन नदी पर चार करोड़ की लागत से बन रहे नए पुल निर्माण की गति धीमी होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अस्थाई पुल पर ट्रैफिक ज्यादा हो जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है।
बता दें कि हिंडन पर बने 50 वर्ष पुराने पुल के जर्जर होने के बाद हादसे की आशंका को देखते हुए वर्ष 2024 सितंबर में पीडब्लूडी ने बड़ौत-मेरठ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। जिसके बाद इसी वर्ष शासन से स्वीकृत 369.46 लाख की धनराशि से अस्थाई स्टील पाइप पुल बनकर तैयार हुआ। जिस पर पिछले वर्ष फरवरी माह में भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
जर्जर पुल पर दौड़ रहे वाहन हिंडन नदी पर बने 50 वर्ष पुराने जर्जर पुल के दोनों ओर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए हाईट गेज लगाए गए हैं। जर्जर पुल पर हल्के भारी चार पहिया वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। जिससे अस्थाई पुल पर लगता है जाम। जर्जर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद सेतु निगम ने अस्थाई स्टील पाइप पुल का निर्माण कराया। जिसके बाद उस पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। कई बार भारी वाहनों की संख्या अधिक होने पर अस्थाई पुल पर जाम भी लगता है।
पिछले वर्ष शुरू हुआ नए पुल का निर्माण हिंडन नदी पर 151.20 मीटर लंबाई के करीब 12.5 लाख की लागत बनने वाले पुल व एप्रोच रोड का निर्माण पिछले वर्ष फरवरी माह में शुरू हुआ था। निर्माण धीमी गति से होने कारण पुल का अभी आधा कार्य ही हो पाया है। निर्माण की गति धीमी होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। सेतु निगम एई योगेश कुमार का कहना है कि दिसंबर माह तक पुल निर्माण पूरा हो जाएगा।