मैरी कॉम को भाया मक्का की रोटी और रस की खीर का स्वाद, बोलीं- वेरी टेस्टी डिश...
Baghpat News : छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने बागपत के बिजवाड़ा में किसान उपेंद्र तोमर के प्राकृतिक खेती केंद्र का दौरा किया। उन्होंने चूल्हे पर ...और पढ़ें

बागपत में विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम।
HighLights
मैरी कॉम ने बागपत में प्राकृतिक खेती केंद्र का दौरा किया।
किसान उपेंद्र तोमर के प्राकृतिक खेती केंद्र पर पहुंचीं।
मनोज कलीना, बिनौली (बागपत)। छह बार की विश्व चैंपियन ओलंपिक पदक विजेता प्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम बिजवाड़ा में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान उपेंद्र तोमर के यहां गुरुवार देर शाम पहुंची। जहां उन्होंने रस की खीर के साथ चूल्हे पर बनी मक्का की रोटी का स्वाद भी चखा। खीर को उन्होंने टेस्टी और स्वीट बताया।
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम के समय मैरी कॉम अपने बिजनेस पार्टनर मैरी कॉम फाउंडेशन चेयरमैन हितेश चौधरी के साथ बिजवाड़ा में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान उपेंद्र तोमर के चौधरी अलबेल सिंह प्राकृतिक खेती केंद्र फार्म हाउस पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने खेतों पर जाकर प्राकृतिक खेती से जुड़ी जानकारी साझा की।
घर में उड़द की काली दाल के साथ चूल्हे पर बनी मक्का की रोटी खाई। प्राकृतिक तरीके स उगाए गए गन्ने के रस की खीर कच्चे दूध के साथ खाई। जिसको खाकर वे बोली दिस इस वेरी टेस्टी एंड सो स्वीट डिश।
उन्होंने गन्ने से तैयार गुड, शक्कर और खांड का भी स्वाद लिया। वहीं बगीचे में पेड़ पर लगे शहतूत का स्वाद भी चखा। मैरी कॉम ने बच्चों के साथ भी जमकर मस्ती को। उनके साथ आए हितेश चौधरी ने प्राकृतिक गन्ने से तैयार गुड को खाकर सराहा ही नहीं, किसान उपेंद्र को इन उत्पाद को अपने फाउंडेशन के ब्रांड पर बिक्री कराने का भी आश्वासन दिया।
खबरें और भी
बच्चों व महिलाओं ने ली सेल्फी
किसान उपेंद्र के घर पहुंची मैरी कॉम के साथ परिवार के बच्चों व महिलाओं ने जमकर सेल्फी भी ली। वहीं मैरी कॉम ने किसान के छह माह के पुत्र सात्विक व चार वर्षीय बेटी वेदिका को भी गोद में लेकर दुलार किया। वहीं किसान ने उन्हें अपने उत्पाद भी भेंट किए।
कमेंट्स भी लिखकर दिया
बिजवाड़ा में किसान उपेंद्र के यहां मैरी कॉम ने प्राकृतिक खेती कर तैयार किए गए उत्पाद गुड, शक्कर खांड व गाय के घी का स्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने एक पेपर शीट पर किसान को अपना कमेंट्स लिखकर दिया। जिसमें उन्होंने लिखा टेस्ट वाज गुड, देट रियली ऑर्गेनिक। वहीं हितेश चौधरी ने भी अपने कमेंट्स में किसान उपेंद्र को सराहा।