विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghpat News: भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर बड़ा हादसा, मंच ढहने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 75 घायल, देखें सूची

Published: Tue, 28 Jan 2025 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2025 02:59 PM (IST)

Baghpat News बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज ...और पढ़ें

अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सांसद राजकुमार सांगवान और छपरौली विधायक अजय कुमार
अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सांसद राजकुमार सांगवान और छपरौली विधायक अजय कुमार

HighLights

  1. बड़ौत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर हुआ हादसा
  2. सीएम योगी ने जताई शोक संवेदना, केंद्रीय मंत्री जयन्त एवं सांसद पहुंचे

जागरण संवाददाता, बड़ौत/बागपत। धार्मिक कार्यक्रम में भीड़ के सापेक्ष सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न करने से भयावह हादसा हो गया। बड़ौत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर सजाया गया 65 फुट ऊंचा मंच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भरभराकर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने से लगी चोट, मलबे में दबने एवं भगदड़ से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हो गए। इसमें 20 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी एवं सांसद राजकुमार सांगवान भी मौके पर पहुंच गए।

प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा सुरक्षा प्रबंधन में चूक को हादसे की वजह माना जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक संदेवना व्यक्त करते हुए घायलों के उचित उपचार का निर्देश दिया है।

हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय और डीएम अस्मिता लाल हादसे की जानकारी देते हुए।

65 फुट का था अस्थायी मंच

श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में आयोजित मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के लिए गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में 65 फुट ऊंचा अस्थायी मंच लगाया गया था।

मंगलवार सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मंच पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीढ़ियों पर एकत्रित हो गए। इसी बीच लकड़ी की बनी सीढ़ियां चरमराकर टूटने लगीं। इससे मंच टूटकर गिर पड़ा। श्रद्धालुओं में चीख पुकार एवं अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। दुर्घटना की खबर आग की तरह फैलने से बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल

पुलिस ने भगदड़ को नियंत्रित कर घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों को ई रिक्शा से उपचार के लिए ले जाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना में 74 साल के तरशपाल जैन, 40 साल के अमित, 65 साल की ऊषा, 48 साल के अरुण जैन, 25 साल की शिल्पी, 44 साल के विपिन और 65 साल की कमलेश की मौत हुई है। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सुबह आठ बजकर छह मिनट पर घटना की सूचना मिली। 8.12 बजे मौके पर नौ एंबुलेंस पहुंच गईं। सात श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 40 घायल हैं। सभी का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जाएगी। अस्मिता लाल, जिलाधिकारी, बागपत

हादसे के मृतक 

  1. तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल गांधी रोड, इमली
  2. अमित पुत्र नरेश 40 बिनौली रोड
  3. उषा पत्नी सुरेंद्र 65
  4. अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48
  5. शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल
  6. विपिन पुत्र सुरेंद्र 44
  7. कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65

हादसे के घायल

आस्था हॉस्पिटल

  • कविता जैन पत्नी पंकज जैन
  • विपिन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • शुभम जैन पुत्र सुनील जैन
  • रेखा पत्नी राजकुमार
  • रुचि जैन पत्नी विपिन जैन
  • काजल जैन पत्नी अंकुर जैन
  • शोभा जैन पत्नी सुनील जैन
  • बिजेंद्र जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • पिंटू पंकज पुत्र बुध प्रकाश
  • बिजेंद्र जैन पुत्र अतरसेन जैन
  • संजय पुत्र मदनलाल

घायल पुलिसकर्मी आंनद तोमर हॉस्पिटल:

  1. मनीष
  2. नीरज
  3. रोबिन रानी
  4. पिंकी
  5. कुसुम
  6. नीतू
  7. बिरजू
  8. सौम्या

मेडिसिटी में घायल

  • विधि जैन पुत्री वीरेंद्र जैन
  • विन्सी जैन पत्नी वीरेंद्र जैन
  • कल्पना पत्नी पवन जैन
  • पवन पुत्र श्रीपाल

आंनद तोमर हॉस्पिटल

  • शीला पत्नी
  • निधि पत्नी अतुल
  • अतुल पुत्र तेज बहादुर
  • पिंकी जैन पत्नी राजेन्द्र जैन आर्य नगर
  • पुजारी: वंशराज घायल

बड़ौत के अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सांसद राजकुमार सांगवान और छपरौली विधायक अजय कुमार

ये भी पढ़ेंः Deepti Sharma: अब अपराधियों को 'क्लीन बोल्ड' करने का हुनर सीखेंगी दीप्ति शर्मा, डिप्टी एसपी की वर्दी पहनाई गई

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: मौसम विभाग की यूपी के कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी; जल्द होगी बारिश!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।